Gold  Silver Price : सोना महंगा हुआ या सस्ता ? यहां देखें अपने शहरों के नए रेट 

 
सोना महंगा हुआ या सस्ता ? यहां देखें अपने शहरों के नए रेट 

Gold Price Today: आज से नए साल का आगाज हो चुका है। साल के पहले दिन सोने की कीमतों में कमी आई है। आज 1 जनवरी 2025 को सोना 450 रुपये तक सस्ता हुआ है। कल मंगलवार 31 दिसंबर की तुलना में आज सोने के दाम में गिरावट रही। देश के ज्यादातर शहरो में आज 24 कैरेट सोने का भाव  77,600 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। 22 कैरेट सोने की कीमत  71,200 रुपये के आसपास दर्ज की गई है। जानिए आपके शहर में आज सोने का भाव क्या है।


1 जनवरी 2025 को सस्ती हुई चांदी
आज सोने के साथ चांदी भी सस्ती हुई है। आज देशभर में 1 किलोग्राम चांदी का रेट 90,500 रुपये पर कारोबार कर रहा है। कल मंगलवार को चांदी का भाव 92,500 रुपये पर था। चांदी में नए साल के दिन 2,000 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट आई है।

आगे कैसी रहेगी सोने की चाल?
नए साल में सोने के भाव में फिर से तेजी आने की संभावना है। एक्सपर्ट्स की मानें तो रुपये की कमजोरी,रूस-यूक्रेन युद्ध और पश्चिम एशिया के तनाव के चलते सोने की मांग में बढ़ोत्तरी हो रही है। निवेशकों की सुरक्षित विकल्पों में रुचि और ज्वैलर्स की बढ़ती खरीदारी भी कीमतों को प्रभावित कर रही है। इन सभी कारकों के चलते सोने की कीमतें आने वाले दिनों में ऊंचाई छू सकती हैं।

1 जनवरी 2025 को ये रहा सोने का रेट

शहर का नाम    22 कैरेट गोल्ड रेट    24 कैरेट गोल्ड रेट
दिल्ली    71,250    77,710
नोएडा    71,250    77,710
गाजियाबाद    71,250    77,710
जयपुर    71,250    77,710
गुड़गांव    71,250    77,710
लखनऊ    71,250    77,710
मुंबई    71,100    77,560
कोलकाता    71,100    77,560
पटना    71,150    77,610
अहमदाबाद    71,150    77,610
भुवनेश्वर    71,100    77,560
बेंगलुरु    71,100    77,560