Gold-Silver Price: सोने चांदी के ताजा भाव हुए जारी, देखें अपने शहरों के नए रेट
Gold-Silver Price: सोने चांदी के ताजा भाव जारी हो गए है, आइए जानते है आज सभी शहरों में सोने चांदी के ताजा रेट क्या है। सोने चांदी के भाव में काफी बदलाव आया है। आज इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार, शुक्रवार को बाजार बंद होने तक 24 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 98243 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि चांदी की कीमत बढ़कर 112700 रुपये प्रति किलो हो गई।
आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है
शुद्धता सुबह दोपहर शाम का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भाव
सोना 24 कैरेट 97453 रुपये 97828 रुपये 98243 रुपये
सोना 23 कैरेट 97063 रुपये 97436 रुपये 97850 रुपये
सोना 22 कैरेट 89267 रुपये 89610 रुपये 89991 रुपये
सोना 18 कैरेट 73090 रुपये 73371 रुपये 73682 रुपये
सोना 14 कैरेट 57010 रुपये 57229 रुपये 57472 रुपये
चांदी 999 111000 रुपये 112300 रुपये 112700 रुपये/किलो
सोने-चांदी का भाव
अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक विदेशी बाजारों में कमजोर मांग के बीच स्टॉकिस्ट की निरंतर बिकवाली के कारण गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 200 रुपये की गिरावट के साथ 98,670 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत बुधवार को 500 रुपये टूटकर 98,870 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई। इस बीच, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना गुरुवार को 200 रुपये गिरकर 98,200 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) रह गया।
पिछले सत्र में यह 98,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। एसोसिएशन के अनुसार गुरुवार को चांदी की कीमतें 500 रुपये घटकर 1,10,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) रह गईं। बुधवार को चांदी 1,11,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। वैश्विक स्तर पर, हाजिर सोना 21.55 डॉलर या 0.64 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,326.05 डॉलर प्रति औंस रह गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी 0.11 प्रतिशत गिरकर 37.86 डॉलर प्रति औंस रह गई।

