Hindi News: देश के इस राज्य की महिलाएं पीती हैं सबसे ज्यादा शराब, सर्वे में हुआ चौकाने वाला खुलासा

Hindi News: हमारे देश में शराब पीने को एक बहुत बुरी आदत माना जाता है। जिसकी वजह से कई लोगों के रिश्ते भी टूट जाते हैं। लेकिन, इसके बावजूद शराब पीने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अब इस मामले में महिलाएं भी पीछे नहीं है। क्या आप जानते हैं कि भारत के किस राज्य में महिलाएं सबसे ज्यादा शराब पीती हैं?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाल ही में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर कराए गए एक सर्वे से इस बात का खुलासा हुआ है। इस सर्व की रिपोर्ट की मानें, तो भारत में असम राज्य की महिलाएं सबसे ज्यादा शराब पीती हैं। यहां 15-49 वर्ष की 26.3 प्रतिशत महिलाओं को शराब पसंद है।
इसके बाद मेघालय का नंबर दूसरे नंबर पर आता है। यहां 15-49 वर्ष की 8.7 प्रतिशत महिलाएं शराब पीती हैं। हालांकि, यह असम से पीछे है। वहीं तीसरे नंबर पर अरुणाचल प्रदेश का नाम सामने आता है। 100 में हर तीसरी महिला शराब पीती है।वहीं इस स्टेट में रहने वाले 15-49 साल की आयु वर्ग के लगभग 59 प्रतिशत पुरुष शराब पीते हैं, जो देश के सभी राज्यों में सबसे ज्यादा है।
असर के बाद सिक्किम का नंबर आता है। यहां 15-49 वर्ष की केवल 0.3 प्रतिशत महिलाएं शराब पीती हैं। वहीं, पांचवें नंबर पर छत्तीसगढ़ राज्य है, जहां शराब पीने वाली महिलाओं की संख्या केवल 0.2 प्रतिशत है।
इसके अलावा छठे स्थान पर झारखंड राज्य है। हालांकि, पहले झारखंड में शराब पीने वाली महिलाओं की संख्या 9.9% थी, जो अब घटकर 0.3 प्रतिशत रह गई है। जबकि 7वें स्थान पर त्रिपुरा राज्य है। यहां पहले शराब पीने वाली महिलाओं की संख्या 9.6 प्रतिशत थी, जो अब घटकर 0.8 प्रतिशत ही रह गई।
इस रिपोर्ट में यह बात निकलकर सामने आई है। देश के महाराष्ट्र, दिल्ली, कर्नाटक जैसे प्रमुख राज्य ऐसे है, जहां पर कॉरपोरेट जगत का बोलबाला है। लेकिन, इसके बाद यहां की महिलाएं शराब पीने के मामले में असम, मेघालय, अरूणाचल प्रदेश और अन्य राज्यों से पीछे हैं।
Women alcohol consumption , शराब पीती महिलाएं , Alcohol consumption in Assam , असम में शराब पीना ,Alcohol consumption in Meghalaya , मेघालय में शराब की खपत Alcohol consumption in Arunachal Pradesh , alcohol consumption , alcohol consumption women , women alcohal , States with highest female alcohol