Iran Leak News: ईरान के पूर्व विदेश मंत्री जवाद जरीफ के मैसेज लीक; इजराइल, अमेरिका और UAE पर हमले की सिफारिश, ट्रंप को लेकर किया बड़ा खुलासा

ईरान के पूर्व विदेश मंत्री जवाद जरीफ के प्राइवेट टेलीग्राम मैसेज लीक होने से हड़कंप मच गया है। लीक चैट में उन्होंने इजराइल, अमेरिकी नौसैनिक जहाजों और सऊदी-बहरीन ब्रिज पर हमले का सुझाव दिया है। साथ ही ट्रंप की कमजोरी और चीन के 'भविष्यवक्ता' का जिक्र कर सनसनी फैला दी है।

 
US Naval Vessels Iran

ईरान के पूर्व विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद जरीफ के कथित लीक मैसेज सामने आए हैं, जिनमें उन्होंने अमेरिका और इजराइल के साथ-साथ UAE पर हमले की सिफारिश की है. ये मैसेज एक प्राइवेट टेलीग्राम ग्रुप से लीक हुए हैं, जिनमें जरीफ ने ईरान की स्ट्रैटेजी को लेकर कई अहम बातें कही हैं.

जरीफ ने अपने मैसेज में साफ तौर पर कहा कि UAE और इजराइल एक ही हैं. उन्होंने सुझाव दिया कि ईरान को अमेरिकी और इजराइली टारगेट्स पर हमला करना चाहिए. इन टारगेट्स में अमेरिकी नेवल वेसल्स और इजराइल से जुड़े वाइटल इंटरेस्ट शामिल हैं. उन्होंने यह भी कहा कि सऊदी अरब और बहरीन के बीच बने ब्रिज को निशाना बनाया जाना चाहिए ताकि रियल डिटरेंस बन सके.

क्या है पूरा प्लान?

पूर्व विदेश मंत्री ने लिखा कि ईरान को पूरे रीजन में अटैक से बचना चाहिए और सिर्फ स्पेसिफिक टारगेट्स पर फोकस करना चाहिए जिनसे स्ट्रैटेजिक इम्पैक्ट हो. उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि वॉशिंगटन को ऑनरेबल एग्जिट का मौका देना चाहिए और मेडिएशन प्रपोजल्स को रिजेक्ट नहीं करना चाहिए.

जरीफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का नाम लेते हुए कहा कि वह लंबे और टेक्निकल प्लान्स के लिए पेशेंट नहीं हैं, इसलिए सिंबॉलिक जेस्चर ज्यादा इफेक्टिव हो सकते हैं. उन्होंने बताया कि उन्होंने वॉर रोकने के लिए कई सिंबॉलिक स्टेप्स सुझाए थे जिससे ट्रंप को विक्ट्री का एहसास हो, लेकिन उन प्रपोजल्स को रिव्यू तक नहीं किया गया.

चाइनीज फॉर्च्यून टेलर और क्वांटम इफेक्ट का जिक्र

अपने मैसेज में जरीफ ने रिलीजियस अपील और कॉन्स्पिरेसी क्लेम्स का भी सहारा लिया है. उन्होंने लिखा कि ट्रंप की हार के लिए प्रार्थना करनी चाहिए, जैसा कि एक चाइनीज फॉर्च्यून टेलर ने भविष्यवाणी की थी. उन्होंने यह भी कहा कि नमाज को रिपीटेडली पढ़ा जाना चाहिए ताकि ट्रंप और नेतन्याहू की सैटेनिक स्कीम्स खत्म हो सकें.

जनता का दिल जीतने पर जोर

जरीफ ने अपनी बात में अंदरूनी मोर्चे पर पब्लिक ओपिनियन की अहमियत पर जोर दिया. उन्होंने लिखा कि हमें एक्शन से लोगों के दिल जीतने होंगे, सिर्फ बातों से नहीं. उन्होंने अधिकारियों से अपील की कि वे किसी खास ग्रुप की डिमांड पूरी करने के लिए पब्लिक को प्रोवोक न करें. फिलहाल इन लीक मैसेज की सच्चाई की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.