Israel-Lebanon War: सीजफायर के बीच इजराइल का लेबनान पर बड़ा हमला, 254 की मौत

इजराइल ने लेबनान में 100 ठिकानों पर की भीषण बमबारी, 254 लोगों की मौत। पीएम नेतन्याहू ने इसे पेजर अटैक से भी बड़ा हमला बताया। जानें युद्ध की वर्तमान स्थिति।

 
पेजर अटैक क्या था

ईरान के खिलाफ अमेरिका-इजराइल युद्ध में दो हफ्ते के सीजफायर के ऐलान के कुछ ही घंटों बाद, इजराइली सेना ने लेबनान में भयानक बमबारी की, जिसमें सैकड़ों लोग मारे गए. IDF ने बताया कि उन्होंने 10 मिनट के भीतर एक साथ करीब 100 ठिकानों पर स्ट्राइक की है. लेबनान के सिविल डिफेंस ने कहा कि बेरूत, बेका वैली, माउंट लेबनान, सिडोन और दक्षिणी लेबनान के कई गांवों को निशाना बनाकर किए गए हवाई हमलों में कम से कम 254 लोग मारे गए और 1165 अन्य घायल हो गए हैं.

इजराइल के प्रधानमंत्री ने इस हमले को नवंबर 2024 में हिजबुल्लाह के ऊपर किए गए पेजर अटैक से भी बढ़ा बताया है. हालांकि ये हमले रिहाशी इलाकों पर किए गए हैं, जिनमें दक्षिणी बेरूत , बेका घाटी और दक्षिण लेबनान कई हिस्से शामिल है. इज़राइल की सेना ने कहा कि उसने 2 मार्च को देश में नया मिलिट्री ऑपरेशन शुरू करने के बाद से लेबनान में अपना सबसे बड़ा कोऑर्डिनेटेड स्ट्राइक किया है. उन्होंने दावा किया कि ऑनलाइन मीटिंग से लोकेशन ट्रैक कर हिजबुल्लाह अधिकारियों को निशाना बनाया गया है.

हमलों में बेरूत, बेका वैली और दक्षिणी लेबनान के इलाकों को टारगेट किया गया. इजराइली डिफेंस मिनिस्टर इजराइल काट्ज ने कहा कि हमलों में हिजबुल्लाह के इंफ्रास्ट्रक्चर को टारगेट किया गया. हिजबुल्लाह ने हमलों की निंदा की और कहा कि इजराइल ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों, राजधानी, सिडोन, दक्षिणी लेबनान और बेका घाटी के आम लोगों के इलाकों को निशाना बनाया है. लेबनान के हाउस स्पीकर नबीह बेरी ने हमलों को पूरी तरह से युद्ध अपराध कहा.

सीजफायर के बाद भी लेबनान पर जारी हमलें

नेतन्याहू ने कहा कि संघर्ष विराम में लेबनान शामिल नहीं है और हिजबुल्लाह के खिलाफ हमले जारी रखने का वादा किया. नेतन्याहू ने कहा, “हम हिजबुल्लाह पर हमला जारी रखे हुए हैं, इजराइल की उंगली ट्रिगर पर है और वह किसी भी पल ईरान के साथ लड़ाई में लौटने के लिए तैयार है. नेतन्याहू ने इन ताजा हमलों को पेजर अटैक से भी बढ़ा बताया है, जिसमें करीब 3 हजार हिजबुल्लाह सदस्य घायल हुए थे.

क्या था पेजर अटैक?

पेजर अटैक 17 और 18 सितंबर 2024 को लेबनान और कुछ हद तक सीरिया में हुआ एक बड़ा और अनोखा सुरक्षा हमला था. इसमें हिजबुल्लाह के सदस्यों द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे हजारों पेजर और सैकड़ों वॉकी-टॉकी एक साथ फट गए थे. हिजबुल्लाह आपस में संपर्क रखने के लिए पेजर का इस्तेमाल करता है. इजराइल की सुरक्षा एजेंसियों ने इसे ही अपना अधिकार बनाकर विस्फोट किए थे. जिसके बाद हिजबुल्लाह का आपसी संपर्क बेहद कमजोर हो गया था.