Kal Ka Mausam: हरियाणा समेत देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम, देखें ताजा अपडेट

 
Kal Ka Mausam: हरियाणा समेत देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम, देखें ताजा अपडेट

Kal Ka Mausam: हरियाणा समेत देशभर में कल मौसम कैसा रहने वाला है, आइए जानते है विभाग द्वारा जारी ताजा रिपोर्ट के अनुसार मौसम में कितना परिवर्तन रहने वाला है। 

होली से पहले फिर मौसम में परिवर्तन देखने को मिल सकता है। पहाड़ों पर नए पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से बादलों की आवाजाही के साथ बारिश की संभावना बनी रहेगी। Kal Ka Mausam

IMD के अनुसार, 9 से 14 मार्च तक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले स्थानों पर हल्की से मध्यम बर्फबारी हो सकती है। 

पंजाब और हरियाणा के कुछ इलाकों में 12 से 15 मार्च तक बारिश का पूर्वानुमान है। तो 13 से 14 मार्च यानी होली के दिन दिल्ली-एनसीआर समेत पड़ोसी राज्यों में बादलों की आवाजाही रहेगी। इस दौरान बूंदाबांदी और हल्की बारिश होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। Kal Ka Mausam

बिहार में कल का मौसम

बिहार में मौसम कै मिजाज लोगों को समझ नहीं आ रहा है। कभी गर्मी तो कभी ठंड तो कभी बारिश के आसार बन रहे हैं। IMD ने राज्य में एक बार फिर बादलों के छाए रहने, तेज हवाएं और चमक-गरज के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान है। 

राजस्थान में कल का मौसम Kal Ka Mausam

राजस्थान के मौसम केंद्र के अनुसार राज्य के अधिकांश भागों में आगामी सप्ताह के दौरान मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान राज्य में अधिकतम तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहेगा।

दिल्ली में कल का मौसम

दिल्ली में मौसम विभाग ने दिन में आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है। हालांकि, अगले सप्ताह पहाड़ों पर एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से मौसम में परिवर्तन देखने को मिल सकता है। 14 फरवरी को होली के दिन बादलों के छाए रहने के साथ हल्की बारिश हो सकती है। Kal Ka Mausam

उत्तर प्रदेश में कल का मौसम

उत्तर प्रदेश में होली का रंग फीका हो सकता है। IMD ने राज्य के विभिन्न जिलों में 10 से 13 मार्च तक बारिश की संभावना जताई है। 9 मार्च को बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है, लेकिन, 13 मार्च को 12 जिलों में बारिश के आसार जताए जा रहे हैं। हल्की से मध्यम हवाएं चलने से ठंड का एहसास बना रहेगा। 

उत्तराखंड में कल का मौसम Kal Ka Mausam

उत्तराखंड में अगले 24 घंटे के अंदर बर्फबारी की संभावना व्यक्त की जा रही है। उत्तराखंड में 12 मार्च को उत्तरकाशी, रूद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में बारिश हो सकती है। 13 मार्च को यूएस नगर और हरिद्वार को छोड़ सभी शेष जिलों में बारिश का पूर्वानुमान है।

हिमाचल प्रदेश में कल का मौसम

हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से कई भागों में लगातार पांच दिन बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। IMD के मुताबिक, 9 मार्च को लाहौल स्पीति, चंबा, कांगड़ा, किन्नौर और कुल्लू जिलों में ऊंचे इलाकों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। Kal Ka Mausam

10 और 11 मार्च को राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। इस दौरान न्यूनतम तापमान में गिरावट से एक बार फिर ठंडी का एहसास होगा।

जम्मू-कश्मीर में कल का मौसम

जम्मू-कश्मीर में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के प्रभाव से 10 मार्च से मौसम में बदलाव की संभावना है। इसका असर 14 मार्च तक रहेगा। घाटी और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में एक बार फिर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में सामान्य जनजीवन प्रभावित रहेगा। न्यूनतम तापमान में कमी के कारण दिन में कोल्ड डे जैसी स्थिति रहेगी, जिससे एक बार फिर कड़ाके की ठंड का एहसास होगा। 

गुजरात में कल का मौसम Kal Ka Mausam

गुजरात में 12 मार्च तक बारिश की उम्मीद नहीं है। हालांकि, हल्की गर्म हवाएं सौराष्ट्र और कच्छ के अंदरूनी इलाकों तक पहुंच सकती हैं। इस दौरान राज्य में कुछ स्थानों पर 40 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर तापमान पहुंचने की संभावना है। 

8 मार्च से गर्मी बढ़ने की संभावना है और अगले सप्ताह तक और बढ़ेगी। अहमदाबाद, , मोरबी, अमरेली, बड़ौदा, जूनागढ़, राजकोट, मेहसाणा, खेड़ा, गांधीनगर, पाटन, दाहोद, गोधरा, बोटाद, सुरेंद्रनगर, भुज और नलिया में तेज गर्मी की दस्तक देने की संभावना है।

मार्च में कैसा रहेगा मौसम?

9 मार्च से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत की पहाड़ियों पर पहुंचने का पूर्वानुमान है। 10 मार्च के बीच दक्षिण और पश्चिमी राजस्थान में एक चक्रवाती परिसंचरण आने की उम्मीद है। इसके तुरंत बाद, 11 से 14 मार्च के बीच एक और पश्चिमी विक्षोभ के आने और आगे बढ़ने की संभावना है। Kal Ka Mausam

कहां सबसे ज्यादा गर्मी?

दक्षिण भारत से लेकर पश्चिम तक अभी से मार्च वाली गर्मी का एहसास हो रहा है। महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, झारखंड तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक और गुजरात में गर्मी का प्रकोप शुरु हो गया है। कुल मिलाकर सामान्य से अधिक तापमान दर्ज किया जा रहा है। उधर, केरल में भीषण गर्मी के मद्देनजर लू और सनबर्न का अलर्ट जारी कर दिया गया है।