Kal Ka Mausam: हरियाणा समेत देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम, देखें ताजा अपडेट

Kal Ka Mausam: हरियाणा समेत देशभर में कल मौसम कैसा रहने वाला है। आइए जानते है विभाग द्वारा जारी ताजा रिपोर्ट के अनुसार मौसम में क्या बदलाव आने वाला है।
हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 13 मार्च तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान लगातार दो पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 9 मार्च रात्रि से 13 मार्च के दौरान बीच-बीच में हवाओं में बदलाव आने से राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक बादलवाई रहने की संभावना है। Kal Ka Mausam
इस दौरान दिन के तापमान में हल्की गिरावट रहने तथा रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है। परंतु 11 व 12 मार्च के दौरान हवाएं मध्यम से तेज गति से चलने की संभावना है। परंतु 14 मार्च से एक और पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ने की संभावना से मौसम में फिर से बदलाव संभावित।
ठंड अपने अंतिम दौर में है। अगले सप्ताह तक हवाओं के थमने से तापमान में तेजी के साथ बढ़ोतरी होगी। IMD ने 14 मार्च यानी होली के दिन दिल्ली-एनसीआर समेत कई इलाकों में बूंदाबांदी हो सकती है। अगले 24 घंटों की बात करें तो अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश का पूर्वानुमान है। Kal Ka Mausam
9 मार्च से तमिलनाडु और दक्षिण केरल के तटीय इलाकों में मौसम में बदलाव होने लगेगा और बारिश की गतिविधियां शुरू हो जाएंगी। 11 और 12 मार्च को तमिलनाडु, केरल और लक्षद्वीप के कुछ हिस्सों में बारिश और गरज के साथ बारिश हो सकती है। 11 मार्च को आंध्र प्रदेश और दक्षिण कर्नाटक में हल्की बारिश हो सकती है। 9 और 10 मार्च को कोंकण और गोवा, गुजरात क्षेत्र, तटीय कर्नाटक और केरल में गर्मी बढ़ेगी।
उत्तर प्रदेश में कल का मौसम
यूपी के कई जिलो में सोमवार से मौसम फिर से बदलेगा। हल्की हवाओं के साथ बादलों के छाए रहने और बूंदाबांदी की संभावना है। दिन में तापमान बढ़ेगा, लेकिन सुबह थोड़ी ज्यादा और शाम को गुलाबी सर्दी का एहसास होगा। 13 और 14 मार्च को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना है। Kal Ka Mausam
बिहार का मौसम
बिहार में अगले 72 घंटे के दौरान मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। IMD ने 9 मार्च से बिहार के कई जिलों में मेघ गर्जन और आकाशीय बिजली के साथ हल्की बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। जमुई, पूर्णिया, किशनगंज, मधेपुरा, भागलपुर, बांका समेत कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। Kal Ka Mausam
दिल्ली में कल का मौसम कैसा रहेगा
मौसम विभाग ने दिन में आसमान साफ रहने तथा शाम के समय बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। IMD ने एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से एक बार फिर दिल्ली-एनसीआर में बादलों की आवाजाही शुरू होगी। होली के दिन बादलों के छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी
10 और 11 मार्च को बारिश और बर्फबारी की गति थोड़ी तेज हो होने की संभावना है। 13 और 14 मार्च को बर्फबारी के साथ बारिश होगी, जिससे तापमान में फिर गिरावट होगी, जिससे दिन में न्यूनतम तापमान गिरेगा, जिससे दिन में कोल्ड डे जैसी स्थिति बनी रहेगी और लोगों को कड़ाके की ठंड का एहसास होगा। Kal Ka Mausam
हिमाचल प्रदेश का मौसम
हिमाचल प्रदेश में 10 मार्च से एक बार फिर मौसम बदलेगा और अगले एक सप्ताह तक पहाड़ों पर बर्फबारी होगी। इस दौरान लैंड स्लाइड का खतरा बना रहेगा। लिहाजा, लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। इस दौरान तापमान गिरेगा।
राजस्थान का मौसम
श्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से राजस्थान में बादल छाए रह सकते हैं। बारिश की संभावना कम नजर आ रही है। लेकिन, बादल छाए रहने से उमस का एहसास होगा। कमोबेश यही हालत हरियाणा और पंजाब में देखने को मिल सकते हैं। यहां 10 से 14 मार्च तक बीच-बीच में बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है। कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। Kal Ka Mausam
कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के मुताबिक, 10 मार्च के बीच दक्षिण और पश्चिमी राजस्थान में एक चक्रवाती परिसंचरण आने की उम्मीद है। इसके तुरंत बाद, 11 से 14 मार्च के बीच एक और पश्चिमी विक्षोभ के आने और आगे बढ़ने की संभावना है। इसी तरह का सपोर्ट सर्कुलेशन फिर से उत्तर और उत्तर-पूर्वी राजस्थान में दस्तक देगा। ये बैक-टू-बैक सिस्टम पूरे गुजरात और पड़ोसी दक्षिण राजस्थान में हवा के पैटर्न को बदलेंगे। Kal Ka Mausam
कहां सबसे ज्यादा गर्मी?
दक्षिण भारत से लेकर पश्चिम तक अभी से मार्च वाली गर्मी का एहसास हो रहा है। महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, झारखंड तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक और गुजरात में गर्मी का प्रकोप शुरु हो गया है। कुल मिलाकर सामान्य से अधिक तापमान दर्ज किया जा रहा है। उधर, केरल में भीषण गर्मी के मद्देनजर लू और सनबर्न का अलर्ट जारी कर दिया गया है।