Kal Ka Mousam: मानसून की रफ्तार होगी तेज, कल इन राज्यों में होगी आंधी के साथ भारी बारिश ?

 
Kal Ka Mousam: मानसून की रफ्तार होगी तेज, कल इन राज्यों में होगी आंधी के साथ भारी बारिश ?

Kal Ka Mousam: हरियाणा समेत देशभर में कल का मौसम कैसा रहने वाला है, आइए जानते है मौसम विभाग के अनुसार कल किन राज्यों में आंधी के साथ भारी बारिश होने वाली है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, कल मानसून की रफ्तार तेज होने वाली जिससे कई राज्यों में इसका असर देखने को मिलने वाला है। 

मौसम विभाग के अनुसार, प्री मानसून के सक्रिय होने से उत्तर भारत में मौसम बदल गया है। दिल्ली से लेकर राजस्थान, बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, झारखंड और हरियाणा-पंजाब के अधिकतर हिस्सों में बादलों का पहरा है। मौसम विभाग ने अगले 3 से 4 दिन तेज हवाओं के झोंको के साथ हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है। Kal Ka Mousam

इस दौरान गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी चेतावनी है। IMD ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है। Kal Ka Mousam

यूपी में कल का मौसम 

उत्तर प्रदेश में प्रचंड गर्मी पर अटैक करने के लिए दक्षिण-पश्चिम मानसून ने एंट्री ले ली है। हालांकि, यह 5 दिन लेट है। अगले एक से दो दिन में पूरे राज्य में मानसून का असर देखने को मिलेगा, जिससे बलिया, मऊ, गाजीपुर समेत पूर्वी यूपी के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। Kal Ka Mousam

19 से 22 जून के बीच कई हिस्सों में बूंदाबांदी के साथ मौसम में बदलाव के संकेत हैं, जिससे अधिकतम तापमान में काफी कमी आएगी। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी है। लिहाजा, लोगों को संभलकर रहने की सलाह दी गई है। Kal Ka Mousam

दिल्ली में कल का मौसम

दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग ने 24 जून तक बीच-बीच में आंधी-तूफान और बिजली कड़कने की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। बादलों की आवाजाही और सूरज के तेवर कम होने से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है। अगले 4 से 5 दिन तेज हवाओं के साथ बारिश से मौसम सुहावना रहने के संकेत हैं। Kal Ka Mousam

राजस्थान में कल का मौसम

राजस्थान में दक्षिण पश्चिम मानसून के असर से कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। IMD के मुताबिक, इस बार मानसून अपने सामान्य समय से एक सप्ताह पहले ही राज्य में दस्तक दे चुका है। अगले एक से दो दिन में राज्य के अधिकतर हिस्सों में इसके पहुंचने के आसार हैं। Kal Ka Mousam

19 और 20 जून को कोटा, उदयपुर, जयपुर, अजमेर और भरतपुर समेत कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है और अधिकतम तापमान में गिरावट देखी जाएगी, जिससे भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। Kal Ka Mousam

बिहार में कल का मौसम

बिहार को भीषण गर्मी से राहत मिलने वाली है। मानसून के दस्तक देते ही अधिकांश भागों में 19 से 23 जून के दौरान भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और कहीं-कहीं आकाशीय बिजली भी खतरा बनेगी, लिहाजा लोगों को सतर्क रहना होगा। Kal Ka Mousam

झारखंड में कल का मौसम

झारखंड में दक्षिण-पश्चिम मानसून के दस्तक देने से कई इलाकों में भारी बारिश दर्ज की जा रही है। मूसलाधार बारिश के कारण खरकई और स्वर्णरेखा के उफान पर होने के मद्देनजर अलर्ट जारी किया गया है। 20 जून को पूरे राज्य में तेज बारिश का पूर्वानुमान है, जिससे नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी के संकेत हैं। Kal Ka Mousam

डूब क्षेत्र में रहने वाले लोगों को अलर्ट किया गया है। मौसम विभाग ने रांची, गुमला, खूंटी, लोहरदगा और सिमडेगा के लिए अत्यधिक बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। Kal Ka Mousam

केरल में कल का मौसम

दक्षिण भारत में मानसूनी बारिश जारी रहने से केरल का सामान्य जनजीवन प्रभावित है। कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। Kal Ka Mousam

IMD ने 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना व्यक्त करते हुए केरल-कर्नाटक-लक्ष्यद्वीप तटों पर मछली पकड़ने की गतिविधियां न करने की चेतावनी दी है।