Kal Ka Mousam: हरियाणा समेत देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम, देखें मौसम पूर्वानुमान 

 
Kal Ka Mousam: हरियाणा समेत देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम, देखें मौसम पूर्वानुमान 

Kal Ka Mousam: हरियाणा समेत देशभर में कल मौसम कैसा रहने वाला है। आइए जानते है मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार कल के मौसम की ताजा अपडेट क्या है। दिल्ली-एनसीआर में रविवार सुबह के समय हल्की धुंध और दिन के वक्त हल्की धूप के बीच ठंडी हवाओं से सर्दी का असास कराया।  मौसम विभाग के अनुसार कल यानी 3 फरवरी 2025 को हल्की बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 22 से 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री रह सकता है।

छाएंगे बादल

4 फरवरी से बादल छाए रहने के साथ ही हल्की बारिश और तेज हवाओं के आसार है। दिल्ली में वोटिंग के दिन कोहरा छाए रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 22 से 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 से 11 डिग्री तक रह सकता है। 6 व 7 फरवरी को भी मौसम साफ रहेगा। 7 फरवरी को आंशिक बादल रहेंगे।

राजस्थान में बारिश का अनुमान

राजस्थान के कई इलाकों में नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अगले दो दिन बारिश की संभावना है।  मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कुछ भागों में एक नया पश्चिमी विक्षोभ 3 और 4 फरवरी के दौरान एक्टिव होने के आसार है। विभाग के मुताबिक इस दौरान पूर्वी और उत्तरी राजस्थान में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। बीते 24 घंटे में राज्य में निम्नतम न्यूनतम तापमान लूणकरणसर में 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग के अनुसार राज्य के बाकी हिस्सों में आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

यूपी में मौसम?

उत्तर प्रदेश में 5 फरवरी तक पश्चिमी विक्षोभ के असर से बादलों की आवाजाही और बारिश की संभावना बन सकती है। इस दौरान तेज हवाएं सर्दी बढ़ा सकती हैं। लखनऊ, प्रयागराज, कानपुर, बांदा, वाराणसी, झांसी, इटावा, औरैया, मैनपुरी, कानपुर देहात, चित्रकूट, हमीरपुर, गोरखपुर, जौनपुर, देवरिया, आगरा, मेरठ, सहारनपुर, शामली, अलीगढ़, फतेहपुर, महोबा समेत कई जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट है। 4 फरवरी को यूपी के कई स्थानों पर चमक गरज के साथ बारिश होने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

हरियाणा-पंजाब में बारिश का अलर्ट

हरियाणा और पंजाब में सुबह शाम सर्दी के साथ मौसम खराब होने की संभावना है। यहां पश्चिमी विक्षोभ की वजह से कई जिलों में बादलों की आवाजाही देखी जा सकती है।

गुरुग्राम, फरीदाबाद में हल्की धूप तो महेंद्रगढ़, फजिल्का, सिरसा, हिसार, पंचकुला समेत कई जिलों में 4 और 5 फरवरी तक बारिश के आसार है। हालांकि, दिन में धूप खिलने से अब सर्दी का अहसास कम हो रहा है। मौसम विभाग की मानें तो पिछले साल के मुकाबले इस साल कम सर्दी पड़ी है।