Kal Ka Mousam: हरियाणा समेत देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम, देखें ताजा अपडेट 

 
Kal Ka Mousam: हरियाणा समेत देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम, देखें ताजा अपडेट 

Kal Ka Mousam: हरियाणा समेत देशभर में कल मौसम कैसा रहने वाला है। आइए जानते है विभाग द्वारा जारी ताजा रिपोर्ट के अनुसार किन इलाकों में मौसम कैसा रहने वाला है। हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 9 मार्च तक परिवर्तनशील परंतु खुश्क रहने की संभावना है।

इस दौरान  5 व 6 मार्च के दौरान बीच-बीच में मध्यम से तेज गति से हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से रात्रि तापमान में गिरावट आने की संभावना है। 

देश भर में मौसम प्रणाली: उत्तर-पूर्वी असम और आसपास के इलाकों में एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।

इसके अलावा, एक नया पश्चिमी विक्षोभ 9 मार्च से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है।

पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम

पिछले 24 घंटे के दौरान सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हुई।

पूर्वी असम में हल्की बारिश दर्ज की गई।

बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, विदर्भ, उत्तर आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र और गुजरात में दिन और रात के तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम

अगले 24 घंटे के दौरान, अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।

लद्दाख और सिक्किम के ऊपरी इलाकों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।

अगले 24 घंटों तक पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में उत्तर-पश्चिमी दिशा से तेज़ हवाएँ चलती रहेंगी, जो बाद में धीरे-धीरे कम हो जाएंगी।