Kal Ka Mousam: हरियाणा समेत देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम, देखें ताजा अपडेट 

 
Kal Ka Mousam: हरियाणा समेत देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम, देखें ताजा अपडेट 

Kal Ka Mousam: हरियाणा समेत देशभर में कल मौसम कैसा रहने वाला है आइए जानते है विभाग द्वारा जारी ताजा रिपोर्ट के अनुसार कल मौसम में कितना परिवर्तन रहेगा। हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 13 मार्च तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 9 मार्च रात्रि से 13 मार्च  के दौरान बीच-बीच में हवाओं में बदलाव आने से राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक बादलवाई रहने की संभावना है। 

इस दौरान दिन के तापमान में हल्की गिरावट रहने तथा रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है। परंतु 11 व 12 मार्च के दौरान  हवाएं मध्यम से तेज गति से चलने की संभावना है। परंतु 14 मार्च से एक और पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ने की संभावना से मौसम में फिर से बदलाव संभावित। 

एक पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी ईरान और आसपास के इलाकों में 3.1 से 9.6 किमी की ऊँचाई के बीच चक्रवाती परिसंचरण के रूप में सक्रिय है।

यह पूर्वी दिशा में आगे बढ़ेगा और 10 से 12 मार्च के बीच पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा।। 

वहीं, चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी और पूर्वोत्तर बांग्लादेश के ऊपर देखा जा सकता है।

पिछले 24 घंटों के दौरान का मौसम 

पिछले 24 घंटे के दौरान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।

गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और बर्फबारी हुई।

पश्चिमी हिमालय, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, बिहार, झारखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और कोंकण व गोवा में दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई है।

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम

अगले 24 घंटे के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

उत्तर पंजाब, सिक्किम, असम और अरुणाचल प्रदेश में भी हल्की बारिश के आसार हैं।

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और तमिलनाडु के तटीय इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश गरज के साथ हो सकती है।

तमिलनाडु में 11 और 12 मार्च को बारिश की तीव्रता बढ़ सकती है, कुछ जगहों पर भारी बारिश के भी आसार हैं।

केरल और लक्षद्वीप में 11 और 12 मार्च को हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है।

पंजाब और हरियाणा में 12 से 14 मार्च के बीच हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली और उत्तर राजस्थान में 12 से 15 मार्च के बीच हल्की बारिश के आसार हैं।

उत्तर मध्य प्रदेश में 13 और 14 मार्च को हल्की बारिश की संभावना है।

गर्मी और लू की संभावना

वहीं, कोंकण, गोवा और तटीय कर्नाटक में 10 और 11 मार्च को गर्म और उमस भरा मौसम रहेगा।

गुजरात, कोंकण और गोवा के कुछ हिस्सों में 10 से 12 मार्च के बीच लू (Heatwave) की स्थिति बन सकती है।