Kal Ka Mousam: हरियाणा समेत देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम, देखें ताजा अपडेट

Kal Ka Mousam: हरियाणा समेत देशभर में कल का मौसम कैसा रहने वाला है, आइए जानते है विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार कल मौसम में कितना बदलाव रहने वाला है, देखें कहाँ कहाँ कल बारिश होने वाली है...
देशभर में कई राज्यों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। भीषण गर्मी में लोगों की पसीने छूट रहे हैं। राहत की बात यह है कि मौसम विभाग ने कल यानी शनिवार शाम के लिए आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इससे मौसम एक बार फिर कुछ समय के लिए ठंडा हो जाएगा।
उधर उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में हल्की-हल्की बारिश का दौर अभी भी जारी है। वहीं पंजाब, हरियाणा, राजस्थान में भी पारा तेजी से चढ़ रहा है। कल शनिवार को इन राज्यों के अधिकांश हिस्सों में भी आंधी के साथ बारिश की संभावना है।
हरियाणा का मौसम
पश्चिमी व उत्तरी हरियाणा में मध्यम से तेज हवाएं चलने तथा कुछ एक स्थानों पर गरज चमक के साथ छिटपुट बूंदाबांदी की भी संभावना है। परंतु बाद में फिर से मौसम खुश्क संभावित। पश्चिमी हवाएं चलने से 17 अप्रैल से 19 अप्रैल के दौरान मौसम आमतौर पर खुश्क व तापमान में बढ़ोतरी संभावित ।
दिल्ली में कल का मौसम
दिल्ली में कल आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। शाम के समय बादल घने हो जाएंगे। हल्की बूंदाबांदी या बारिश हो सकती है। इसके साथ तेज हवाएं चलेंगी। हवाओं की गति आंधी तूफान के समय 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। 20 अप्रैल को भी तापमान थोड़ा कम रहेगा। आंशिक बादल छाए रहेंगे। हवाओं की गति 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है। 21 से 23 अप्रैल तक मौसम साफ रहेगा। इस दौरान तापमान में इजाफा होगा।
राजस्थान में कल का मौसम
पूरा राजस्थान भीषण गर्मी की चपेट में है। मौसम विभाग के अनुसार, 20 अप्रैल से भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है। 18-19 अप्रैल को पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं/धूल भरी आंधी चलने की संभावना है।
हिमाचल में कल का मौसम
हिमाचल प्रदेश में भी मौसमी गतिविधियां देखने को मिलेंगी। मौसम विभाग ने बताया कि हिमाचल में 18 और 19 अप्रैल को भारी बारिश के साथ बर्फबारी होगी। इस दौरान लाहौल स्पीति, कुल्लू, शिमला जैसे ऊंचाई वाले वाले क्षेत्रों में तेज हवाएं गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है।
बिहार में कल का मौसम
बिहार में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। मौसम विभाग ने आज से अगले एक दो दिन गरज चमक के साथ आंधी और बारिश का पूर्वानुमान जारी किया। पटना, गया और भागलपुर में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इसके अलावा अन्य जिलों में भी इसका असर रहेगा।