Kal Ka Mousam: हरियाणा समेत देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम, देखें विभाग की ताजा जानकारी 

 
हरियाणा समेत देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम

Kal Ka Mousam: हरियाणा समेत देशभर में कल का मौसम कैसा रहने वाला है, आइए जानते है विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार कल कहां कहां बारिश होने वाली है और किन जगहों पर लू का अलर्ट जारी किया गया है। आइए देखें पूरी रिपोर्ट 

हरियाणा का मौसम 

हरियाणा राज्य में  मौसम आमतौर पर 7 मई तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तरपूर्वी हवाएं चलने की संभावना है। राज्य में 3 मई रात्रि से 7 मई के दौरान लगातार दो पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से बीच बीच में आंशिक बादल, हल्की से मध्यम गति से हवाएं चलने की संभावना है। 

इस दौरान राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में कहीं कहीं बूंदाबांदी व हल्की बारिश की भी संभावना है जिससे विशेषकर दिन के तापमान में गिरावट बने रहने की संभावना है। 

यूपी का मौसम 

उत्तर प्रदेश के मौसम में बदलाव जारी है। दिन की तुलना में रात का मौसम बेहतर हो रहा है। रात में हवा चलने से मौसम सुहाना है। इसके साथ ही प्रदेश में कई जगहों पर बारिश भी दर्ज की जा रही है।

साथ ही अगले 5 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। वहीं 7 और 8 मई को प्रदेश के दोनों हिस्सों में कहीं-कहीं पर बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है। वहीं, 9 और 10 मई को पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं पर बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। साथ ही पूर्वी यूपी में मौसम साफ रह सकता है। 11 मई को भी प्रदेश के दोनों हिस्सों में बारिश होने की संभावना है।

राजस्थान का मौसम 

राजस्थान और गुजरात में 7 मई को तेज बारिश के साथ-साथ ओले गिरने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में मेघ गर्जन के साथ हल्की और मध्यम बारिश एवं आंधी का दौर अगले 4-5 दिन जारी रहने की संभावना है। इसी तरह राज्य के दक्षिणी पूर्वी और पश्चिमी भागों में अगले 4-5 दिन मेघगर्जन के साथ हल्की मध्यम बारिश और आंधी का दौर जारी रहने की संभावना है। आंधी-बारिश में 12-13 मई से कमी आने के साथ तापमान में तीन से पांच डिग्री बढ़ोतरी होने की संभावना है।

महाराष्ट्र का मौसम 

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में सप्ताह के अंत तक बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कोंकण क्षेत्र के तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। वहीं मुंबई में आर्द्रता का स्तर बढ़ गया है। मौसम विभाग ने दोनों दिन मुंबई में येलो अलर्ट जारी किया है और अगले दो दिनों में राज्य के कई जिलों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। मुंबई के साथ-साथ पालघर और ठाणे जिलों में 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है। 

रायगढ़ में भी 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है। इसके साथ ही रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। मध्य महाराष्ट्र में धुले, नंदुरबार, जलगांव, नासिक, पुणे, सतारा और सांगली जिलों में बुधवार तक 'येलो अलर्ट' है। कोल्हापुर, सांगली और सोलापुर में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।

उत्तराखंड का मौसम 

राज्य के उत्तरकाशी में 7 और 8 मई को भारी से बहुत भारी बारिश, बर्फबारी, बिजली चमकने और ओलावृष्टि का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने अन्य जिलों में 6, 7 और 8 मई को ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम के अलर्ट को देखते हुए चार धाम यात्रा के लिए बैठक में अधिकारियों को अलर्ट ऑड पर रहने के निर्देश दिए गए हैं।

राजस्थान का मौसम 

पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान के कई हिस्सों में आंधी व बारिश की गतिविधियां इस सप्ताह जारी रहने का अनुमान है। मौसम केंद्र के अनुसार, अगले चार से पांच दिन राज्य के दक्षिणी व पूर्वी भाग में तेज मेघ गर्जन, आंधी-बारिश की गतिविधियां जारी रहने की प्रबल संभावना है। 

इस दौरान लोगों को लू से राहत मिलेगी। इसके अनुसार आज भी पश्चिमी विक्षोभ एक परिसंचरण तंत्र के रूप में उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के ऊपर बना हुआ है। वायुमंडल के निचले स्तरों में आज एक परिसंचरण तंत्र उत्तर पूर्वी राजस्थान व दूसरा दक्षिण पश्चिम राजस्थान के ऊपर बना हुआ है।

आंध्र प्रदेश का मौसम 

आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में पांच से आठ मई तक भारी बारिश और 9 मई को गरजचमक के साथ बौछार पड़ने की आशंका है। मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश (एनसीएपी), यानम, दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश (एससीएपी) और रायलसीमा में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। 

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश, यानम, दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा के कुछ इलाकों में गरज के साथ बिजली चमकने और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।' विभाग ने इस इलाके में शुक्रवार को गरज के साथ तेज हवाएं (अधिकतम 50 किमी प्रति घंटे तक) चलने की चेतावनी दी है।