Kal Ka Mousam: हरियाणा-पंजाब में कल होगी बारिश, देखें देशभर के मौसम का हाल

Kal Ka Mousam: हरियाणा समेत देशभर में कल मौसम का हाल कैसा रहने वाला है आइए जानते है विभाग द्वारा जारी ताजा रिपोर्ट के अनुसार कल का मौसम कैसा रहने वाला है। दिल्ली-NCR में मौसम पूरी तरह बदल गया है। सुबह के वक्त हल्की धुंध दिख रही हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, 13 फरवरी तक बारिश की संभावना नहीं है। इसलिए ठंड की विदाई लगभग तय हो गई है। Kal Ka Mousam
मौसम विभाग के अनुसार, UP के अधिकतर इलाकों में मौसम साफ रहने का अनुमान है। हालांकि, कई हिस्सों में तेज हवाओं का असर है। दिन में अच्छी खासी धूप खिल रही है। लेकिन, आगे कानपुर, लखनऊ, आगरा, अलीगढ़, जौनपुर, वाराणसी, प्रयागराज, बरेली, देवरिया और झांसी, मेरठ और सहारनपुर में फरवरी माह में पश्चिमी विक्षोभ प्रभावित करेगा।
राजस्थान में मौसम Kal Ka Mousam
राजस्थान में शनिवार को मौसम शुष्क रहा वहीं सीकर जिले का फतेहपुर 3.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा स्थान रहा। आगामी 48 घंटों में राज्य के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है।
हरियाणा-पंजाब का मौसम ? Kal Ka Mousam
हरियाणा और पंजाब के मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। 9 फरवरी को पश्चिम विक्षोभ के कारण बादल छाए और बारिश की संभावना व्यक्त की गई थी, लेकिन आज मौसम लगभग साफ है। हालांकि, 9 से 11 फरवरी तक बारिश पंजाब-हरियाणा बॉर्डर की ओर शिफ्ट हो सकती है। 9 और 10 फरवरी को बादल छाए रहने की संभावना व्यक्त की जा रही है।
बर्फबारी की संभावना Kal Ka Mousam
हिमाचल प्रदेश कई ऊपरी हिस्सों में बर्फबारी का 'येलो' अलर्ट जारी है। शिमला, कुल्लू, किन्नौर, लाहौल और स्पीति तथा चंबा जिलों में कुछ स्थानों पर हिमपात हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा और सोलन के कुछ हिस्सों में आंधी और बिजली गिरने के लिए 'येलो' चेतावनी जारी कर रखा। एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है।