Kal Ka Mousam: हरियाणा राजस्थान समेत इन राज्यों में बारिश का दौर, देखें मानसून पर ताजा अपडेट 

 
 Kal Ka Mousam: हरियाणा राजस्थान समेत इन राज्यों में बारिश का दौर, देखें मानसून पर ताजा अपडेट 

Kal Ka Mousam: हरियाणा राजस्थान समेत सभी राज्यों में कल कैसा मौसम रहने वाला है। आइए जानते है विभाग द्वारा जारी ताजा रिपोर्ट के अनुसार, किन राज्यों में आंधी तूफान के सात जोरदार बारिश होने वाली है। आइए देखें रिपोर्ट  

हरियाणा का मौसम

मौसम पूर्वानुमान :- हरियाणा राज्य में  मौसम आमतौर पर 14 मई तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तरपूर्वी हवाएं चलने की संभावना है। राज्य में एक और पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से बीच बीच में आंशिक बादल, हल्की से मध्यम गति से हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान राज्य में  हवाओं व गरजचमक के साथ कहीं कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश की  संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में गिरावट बने रहने की संभावना है। 

दिल्ली का मौसम 

दिल्ली-एनसीआर का मौसम इस समय सुहाना हो गया है। दिल्ली के लोगों को गर्मी से राहत मिली हुई है। दिल्ली के कुछ इलाकों में शनिवार को बारिश हुई। राजधानी में हल्की बारिश की संभावना भी जताई जा रही है। दिल्ली में अगले दो दिनों तक गर्मी से राहत रहने की उम्मीद है। हालांकि, इसके बाद धीरे-धीरे तापमान बढ़ना शुरू हो जाएगा।

पूर्वी भारत की बात की जाए तो यहां लू के थपेड़े शुरू हो सकते हैं, जबकि अगले चार-पांच दिनों तक देश के उत्तर-पश्चिम और मध्य भागों में बारिश एवं गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक 13 मई तक पूर्वोत्तर में भारी वर्षा, गरज के साथ छींटे पड़ने और आकाशीय बिजली गिरने की भी चेतावनी है। 

IMD के मुताबिक 11-12 मई को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के अलग-अलग इलाकों में 14 मई के दौरान, पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों में 11-14 मई के दौरान. बिहार और ओडिशा में 12-14 मई तक, झारखंड में और 14-15 मई को पूर्वी उत्तर प्रदेश में लू चलने की संभावना है।

मानसून को लेकर अलर्ट

इस बीच मानसून को लेकर भी एक अपडेट आई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून 27 मई को केरल पहुंचने की संभावना है, जो आमतौर पर एक जून को दस्तक देता है। 

IMD के आंकड़ों के मुताबिक अगर मानसून केरल में उम्मीद के अनुरूप पहुंचता है, तो यह 2009 के बाद से भारतीय मुख्य भूमि पर मानसून का समय से पहले आगमन होगा। तब मानसून ने 23 मई को दस्तक दी थी। भारतीय मुख्य भूमि पर मानसून के आगमन की आधिकारिक घोषणा तब की जाती है जब यह केरल पहुंचता है, आमतौर पर एक जून के आसपास।

कब आता है मानसून

दक्षिण-पश्चिम मानसून 8 जुलाई तक पूरे देश में छा जाता है। यह 17 सितंबर के आसपास उत्तर-पश्चिम भारत से पीछे हटना शुरू करता है और 15 अक्टूबर तक पूरी तरह से वापस हो जाता है। मानसून पिछले साल 30 मई को दक्षिणी राज्य में आया था। 2023 में 8 जून को, 2022 में 29 मई को, 2021 में 3 जून को, 2020 में 1 जून को, 2019 में 8 जून को और 2018 में 29 मई को केरल आया था।

यूपी में मौसम

उत्तर प्रदेश में गर्मी बढ़ती जा रही है। लखनऊ समेत कई जिलों में तेज धूप हो रही है। जिसकी वजह से गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। आने वाले दिनों में प्रदेश में भीषण गर्मी हो पड़ सकती है। मौसम विभाग की माने तो 11 मई के बाद प्रदेश में मौसम साफ रह सकता है। प्रदेश के तापमान की बात करें तो अगले 24 घंटों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

उत्तराखंड में मौसम

उत्तराखंड के ज्यादातर क्षेत्रों में आज आंशिक बादल छाने के आसार हैं। साथ ही तेज धूप भी निकाल सकती है, जिससे तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं रविवार को पर्वतीय क्षेत्रों में गर्जन के साथ ही बारिश और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के ज्यादातर मैदानी क्षेत्रों में इन दिनों तेज धूप निकल रही है। हालांकि दोपहर बाद कभी-कभी बौछारों का एक दौर पड़ने से कुछ देर के लिए गर्मी से राहत मिल रही है।

राजस्थान में मौसम

पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई है। राज्य में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई है। सबसे ज्यादा बारिश निम्बाहेड़ा (चित्तौड़गढ़) में 43 मिलीमीटर दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में आंधी-बारिश की गतिविधियों में 12-13 मई से कमी होने तथा तापमान में 3 से 5 डिग्री बढ़ोतरी होने की संभावना है।

पश्चिम बंगाल में मौसम 

दक्षिण बंगाल के कुछ जिलों और उत्तर बंगाल के कुछ हिस्सों में लू चलने का अनुमान है। पश्चिम से उत्तर-पश्चिम की ओर शुष्क हवाएं चलने के कारण 12 मई तक दक्षिण बंगाल के अधिकांश स्थानों पर गर्म और आर्द्र स्थिति बनी रहने की संभावना है। 

IMD ने कहा कि दक्षिण बंगाल के जिलों पश्चिमी बर्धमान, बीरभूम, पुरुलिया, बांकुरा, झारग्राम और पश्चिमी मिदनापुर में लू चलने की संभावना है। उत्तर बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर और मालदा जिलों में भी 11 मई तक लू चलने का अनुमान है।