Kal Ka Mousam: यूपी, राजस्थान, हरियाणा... कल इन राज्यों में आधी बारिश का अलर्ट, देखें मौसम की ताजा अपडेट 

 
Kal Ka Mousam: यूपी, राजस्थान, हरियाणा... कल इन राज्यों में आधी बारिश का अलर्ट, देखें मौसम की ताजा अपडेट 

Kal Ka Mousam: देश के इन राज्यों में कल आधी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, इन दिनों मौसम का मिजाज काफी बदला हुआ है। देश के सभी राज्यों में भीषण लू जारी है तो कहीं-कहीं आंधी और बारिश का सिलसिला जारी है। 

IMD के अनुसार,  कल कुछ राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान की संभावना है, जबकि अन्य क्षेत्रों में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी रहेगा। Kal Ka Mousam

दिल्ली-एनसीआर में कल का मौसम

दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में कल मौसम आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। IMD के अनुसार, हल्की बारिश और धूलभरी आंधी (40-50 किमी/घंटा) के साथ तापमान में मामूली राहत मिल सकती है। येलो अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तर प्रदेश में कल का मौसम

उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज क्षेत्र के हिसाब से अलग-अलग रहेगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लू की स्थिति बनी रहेगी, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाओं की चेतावनी दी है। Kal Ka Mousam

राजस्थान में कल का मौसम

राजस्थान में कल भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी रहेगा। बीकानेर और गंगानगर जैसे उत्तरी जिलों में हीटवेव की चेतावनी जारी की गई है। हालांकि, उदयपुर, अजमेर और कोटा संभाग के कुछ हिस्सों में दोपहर बाद हल्की बारिश और आंधी (40-50 किमी/घंटा) की संभावना है।

पंजाब और हरियाणा में कल का मौसम

पंजाब और हरियाणा में कल को मौसम में बदलाव के आसार हैं। हल्की बारिश और धूलभरी आंधी की संभावना जताई गई है, जिससे गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। दोनों राज्यों में शुष्क और गर्म मौसम के बीच छिटपुट बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। Kal Ka Mousam

मध्य प्रदेश में कल का मौसम

मध्य प्रदेश में कल पश्चिमी क्षेत्रों में लू की स्थिति बनी रहेगी, जबकि पूर्वी मध्य प्रदेश में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने तेज हवाओं (30-40 किमी/घंटा) की चेतावनी दी है।

बिहार में कल का मौसम

बिहार में कल तेज बारिश और गरज-चमक की स्थिति रहेगी। मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में भारी वर्षा की चेतावनी दी है। तेज हवाएं (30-50 किमी/घंटा) और बिजली गिरने की संभावना भी जताई गई है। Kal Ka Mousam

पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कल का मौसम

पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कल भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में भारी वर्षा के साथ तेज हवाएं (30-50 किमी/घंटा) चल सकती हैं। गंगा के तटीय इलाकों में उमस भरी गर्मी बनी रहेगी।

पहाड़ी राज्यों में कल का मौसम

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड समेत पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में कल पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। Kal Ka Mousam

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में छिटपुट बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां देखने को मिलेंगी।