Kal Ka Mousam: कल ऐसा रहेगा मौसम का हाल, इन जगहों पर होगी जमकर बारिश ?

 
Kal Ka Mousam: कल ऐसा रहेगा मौसम का हाल, इन जगहों पर होगी जमकर बारिश ?

Kal Ka Mousam: कल के मौसम को लेकर विभाग ने ताजा रिपोर्ट जारी कर दी है। आइए जानते है मौसम विभाग के अनुसार, कल हरियाणा समेत देश के सभी राज्यों में कल मौसम कैसा रहने वाला है। ये रही विभाग की ताजा रिपोर्ट...

दिल्ली-NCR समेत देश के कई इलाकों में फरवरी के महीने में अप्रैल-मई जैसी गर्मी का अहसास में हो रहा है। तापमान 26 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार और मंगलवार को तेज गर्मी रहेगी। 

मौसम विभाग के अनुसार, 12 से 14 फरवरी के बीच एक बार फिर तेज हवाएं चलेंगी। इनकी गति 15 से 25 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है। अ

जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश और राजस्थान के तापमान में 2 से 3 डिग्री का इजाफा देखा जा रहा है। सुबह के वक्त हल्की ठंड देखने को मिल रही है, लेकिन दिन के वक्त तेज धूप लोगों को परेशान करने लगी है। 

गायब हुई ठंड?

 मौसम विभाग के अनुसार, 8 फरवरी को एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस पश्चिमी हिमालय में पहुंचा है। इसके प्रभाव से ठंडी हवाओं में कमी आई है। यह सिस्टम 8 से 12 फरवरी के बीच पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी करवाएगा।

 मैदानी इलाकों में इसका असर नहीं दिखेगा। इस सिस्टम के आगे जाने के बाद सतही हवाएं एक बार फिर तेज हो जाएंगी। 10 से 12 फरवरी के बीच राजधानी का तापमान 27 डिग्री के आसपास रह सकता है।

राजस्थान का मौसम 

 मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान के अधिकतर स्थानों पर आगामी दिनों में मौसम शुष्क रहने और तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटे के दौरान आसमान साफ रहा और सभी शहरों में तेज धूप निकली। 

इस दौरान फतेहपुर, नागौर, बीकानेर, बाड़मेर, उदयपुर, सीकर और अलवर में अधिकतम तापमान 3-4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया।

यहां बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की फुल्की बारिश हुई है, लेकिन आने वाले दिनों में झमाझम बारिश की संभावना जताई जा रही है। अरुणाचल प्रदेश में 10-13 फरवरी को अधिकांश स्थानों पर बर्फबारी, जबकि 11 और 12 फरवरी को दौरान भारी वर्षा की संभावना है। 

जानकारी के मुताबिक, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 9-11 फरवरी के दौरान अलग-अलग स्थानों में बिखरी हुई हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है।