Kal Ka Mousam: हरियाणा समेत देशभर में कल ऐसा रहेगा मौसम, देखें ताजा रिपोर्ट

Kal Ka Mousam: हरियाणा समेत देशभर में कल मौसम कैसा रहने वाला है। आइए जानते है विभाग द्वारा जारी ताजा रिपोर्ट के अनुसार मौसम को लेकर ताजा अपडेट क्या है। मौसम विभाग के अनुसार, इन कुछ जगहों पर बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश हो सकती है। तेज हवाएं चलेंगी।
दिल्ली में गर्मी का अहसास बढ़ रहा है। हालांकि सुबह के वक्त हल्की धुंध और कोहरा देखने को मिल रहा है। लेकिन दोपहर में तेज धूप पड़ रही है। 23 से 27 फरवरी के बीच तापमान कुछ दिन 30 और 31 डिग्री के स्तर को भी छू सकता है। 24 से 26 फरवरी तक मौसम गर्म रहेगा। Kal Ka Mousam
मौसम विभाग के अनुसार, सुबह के समय हल्की धुंध रह सकती है। आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। 27 फरवरी को मौसम एक बार फिर करवट लेगा। सुबह के समय धुंध रह सकती है। बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश हो सकती है। तेज हवाएं चलेंगी। वहीं 28 फरवरी को भी बूंदाबांदी की संभावना भी है। बादल छाए रहेंगे। तेज हवाएं चलेंगी। Kal Ka Mousam
UP में पारा हाई
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश में अगले 5 दिन तक तापमान बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। आईएमडी ने बताया कि 27 फरवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि, पूर्वी और मध्य यूपी फिलहाल, बारिश की संभावना कम होती जा रही है। 26 फरवरी तक मौसम साफ रह सकता है। Kal Ka Mousam
हरियाणा-पंजाब में मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा और पंजाब में 24 फरवरी को बादल छाए रहने और हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। 25 और 26 फरवरी तक उत्तर व उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से तापमान में मामूली गिरावट को सकती है। इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ के असर से बादलों की आवाजाही के साथ हल्की से मध्यम बूंदाबांदी हो सकती है। Kal Ka Mousam
हिमाचल में बर्फबारी
हिमाचल प्रदेश में मौसम ने करवट ली है। अलग-अलग जगहों पर बर्फबारी से तापमान में गिरावट आई है। गुरुवार को देर शाम पर्यटन नगरी डलहौजी के ऊपरी पहाड़ियों में बर्फबारी और निचले इलाको में बारिश का दौर फिर से शुरू हो गया। जिस कारण पूरा जिला शीतलहर की चपेट में आ गया है। Kal Ka Mousam
मौसम विभाग के अनुसार, पूरे चंबा जिले में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रहा। तीसा-भरमौर व पांगी और डलहौजी में ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ़बारी और बारिश जारी है, जिससे जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया गया है। अगले 2 से 3 दिन में पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से तेज बारिश के साथ बर्फबारी होने की संभावना है।