Neeraj Chopra Marriage: भारत के ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने की शादी, इस लड़की के साथ लिए 7 फेरे 

 
Neeraj Chopra Marriage: भारत के ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने की शादी, इस लड़की के साथ लिए सात फेरे 

Neeraj Chopra Marriage: भारत के ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने सभी को हैरान कर दिया है। उन्होंने अपने जीवन के नए अध्याय की शुरुआत करी है। 

जानकारी के मुताबिक, जैवलिन थ्रो स्टार नीरज चोपड़ा शादी के बंधन में बंध गए हैं। नीरज की पत्नी का नाम हिमानी है। नीरज ने रविवार 19 जनवरी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अपनी शादी की 3 फोटो शेयर की है और फैंस को इसके बारे में जानकारी दी।

27 साल के नीरज अपने सोशल मीडिया पर पत्नी हिमानी के साथ मंडप पर बैठे हुए है और उनके परिवार के ही कुछ सदस्य नजर आए। साथ ही एक फोटो उन्होंने अपनी मां के साथ भी पोस्ट की। Neeraj Chopra Marriage

जैवलिन स्टार ने लिखा, “जीवन के नए अध्याय की शुरुआत अपने परिवार के साथ की। सभी के आशीर्वाद ने हमें एक साथ इस पल तक पहुंचाया।”

नीरज की पत्नी हिमानी कौन हैं और क्या करती हैं, फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी नहीं है और नीरज ने भी इस बारे में कुछ खुलासा नहीं किया है। Neeraj Chopra Marriage


शादी से किया हैरान

टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचने वाले नीरज चोपड़ा की शादी का हर किसी को बेसब्री से इंतजार था। कई अलग-अलग इंटरव्यू में उनसे पूछा जाता था कि वो कब शादी करेंगे या क्या उनकी कोई गर्लफ्रेंड है भी या नहीं, मगर नीरज ने कभी भी इसे लेकर कोई खुलासा नहीं किया। लेकिन अब शादी की खबर देकर सबको चौंका दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, नीरज के चाचा ने भी पुष्टि की कि शादी के लिए एक रिसेप्शन पार्टी भी होगी। नीरज चोपड़ा के चाचा भीम ने ‘पीटीआई’ को बताया कि विवाह देश में हुआ और यह जोड़ा हनीमून के लिए रवाना हो गया है।

जानकारी के मुताबिक, भीम ने हरियाणा में पानीपत के पास खंडरा में अपने गांव से बताया, ‘‘हां, विवाह दो दिन पहले भारत में हुआ। मैं यह नहीं बता सकता कि यह कहां हुआ।’’ उन्होंने कहा, ‘‘लड़की सोनीपत की है और वह अमेरिका में पढ़ाई कर रही है। वे हनीमून के लिए देश से बाहर गए हैं और मुझे नहीं पता कि वे कहां जा रहे हैं। हम इसे ऐसे ही रखना चाहते थे।

नीरज की उपलब्धियां Neeraj Chopra Marriage

हरियाणा के पानीपत जिले में खंडरा गांव से आने वाले नीरज चोपड़ा ने जैवलिन थ्रो में भारत को नई पहचान दिलाई। उन्होंने 2016 में अंडर-20 वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप जीतकर सबसे पहले नाम कमाया था। फिर 2018 में उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियन गेम्स में भी गोल्ड मेडल जीते थे।  

उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि टोक्यो ओलंपिक 2021 में आई जब नीरज ने 87।58 मीटर के थ्रो के साथ गोल्ड मेडल जीता था और एथलेटिक्स में ओलंपिक मेडल, वो भी गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय बने थे। नीरज ने फिर पेरिस ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतकर अपनी उपलब्धि को नई ऊंचाईयों पर पहुंचाया था। Neeraj Chopra Marriage

 इसके अलावा नीरज वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप का गोल्ड और डाइमंड लीग जीतने वाले भी पहले भारतीय बने।