New Flyover: अब ये एक्सप्रेसवे होगा जाम फ्री, इस जगह बनने जा रहे दो नए फ्लाईओवर

 
New Flyover: अब ये एक्सप्रेसवे होगा जाम फ्री, इस जगह बनने जा रहे दो नए फ्लाईओवर

New Flyover: हरियाणा में वाहन चालकों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। दिल्ली जयपुर हाइवे पर सफर को सुहाना करने के लिए 2 नए फ्लाइओवर (Flyover) बनाए जाएंगे। इससे ट्रेफिक की समस्या का समाधान होगा। 

मिली जानकारी के अनुसार, ये फ्लाइओवर (Flyover) मानेसर और बिलासपुर में बनाए जाएंगे। बात करें काम के शुरू होने की तो यह जून के अंत तक शुरू कर दिया जाएगा। इसका टेंडर ओपन हो चुका है व इसमें 8 निर्माण कंपनियां हिस्सेदार रहीं। महीने के आखिर तक एक कंपनी का चुनाव कर काम शुरू करवा दिया जाएगा। New Flyover

जानकारी के मुताबिक, मानेसर और बिलासपुर क्षेत्र से रोजाना औसतन 40 हजार से ज्यादा वाहन गुजरते हैं। दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर संचालित खेड़की दौला टोल प्लाजा से रोजाना औसतन 80 हजार वाहन गुजरते हैं। इसमें से NHAI को रोजाना औसतन 48 लाख रुपये का राजस्व मिलता है। New Flyover

मिली जानकारी के अनुसार, इसके बाद जून में काम सौंपने की प्रक्रिया होगी। दोनों दिशाओं में फ्लाईओवर की मांग लंबे समय से की जा रही है। पिछले महीने राव इंद्रजाति सिंह ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की थी। New Flyover

जानकारी के मुताबिक, इस बीच गडकरी ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को दोनों फ्लाईओवर का निर्माण एक साथ शुरू करने के निर्देश दिए थे। दोनों फ्लाईओवर के निर्माण से न सिर्फ ट्रैफिक जाम से निजात मिलेगी, बल्कि हादसों पर भी लगाम लगेगी। New Flyover

मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली-जयपुर हाईवे से हरियाणा के अलावा राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और दिल्ली के लोग भी गुजरते हैं। इस तरह हरियाणा समेत छह राज्यों के लोगों को रोजाना ट्रैफिक का दबाव झेलना पड़ता है। इतना ही नहीं मानेसर और बिलासपुर में आबादी काफी घनी है। लोग दिनभर हाईवे से गुजरते रहते हैं।