Quetta Blast: पाकिस्तान के क्वेटा में बड़ा धमाका, 23 की मौत, 47 घायल; रेलवे ट्रैक उड़ाया

पाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास भीषण बम धमाका। 23 लोगों की मौत और दर्जनों घायल। मालगाड़ी पटरी से उतरी, इलाके में इमरजेंसी घोषित। पढ़ें लेटेस्ट अपडेट्स।

 
Pakistan Train Blast 2026

पाकिस्तान के क्वेटा शहर में रेलवे ट्रैक के पास हुए बड़ा धमाका हुआ, जिसमें 23 लोगों की मौत हो गई, जबकि 47 लोग घायल बताए जा रहे हैं. धमाका इतना तेज था कि इलाके में अफरा-तफरी मच गई. घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. सरकारी अस्पतालों में इमरजेंसी घोषित की गई है. धमाके की वजह से एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रेन क्वेटा कैंट इलाके की तरफ जा रही थी, तभी रेलवे लाइन पर विस्फोट हुआ. धमाके के बाद इलाके में गोलियों की आवाजें भी सुनाई दीं, जिससे लोगों में डर फैल गया.

बलूचिस्तान सरकार के अधिकारी बाबर यूसुफजई ने बताया कि पुलिस, सुरक्षा बल और रेस्क्यू टीम तुरंत मौके पर पहुंच गईं. पुलिस अब यह जांच कर रही है कि धमाका कैसे हुआ. फिलहाल किसी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है. बलूचिस्तान पाकिस्तान का अहम इलाका है, जहां लंबे समय से हिंसा और अलगाववादी गतिविधियां होती रही हैं. यहां कई संगठन पाकिस्तान सरकार के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं. ये बलूचिस्तान की आजादी की मांग करते हैं.

यह खबर अभी-अभी ब्रेक हुई है. इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि आपके पास सबसे पहले जानकारी पहुंचे. इसलिए आपसे अनुरोध है कि सभी बड़े अपडेट्स जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश कर लें.