Saudi Turkey Pakistan Joint Defense Deal: तुर्की को मिली परमाणु छतरी! जानिए पाकिस्तान, सऊदी और तुर्की के सैन्य गठबंधन के मायने

पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्की ने मक्का में एक नया रक्षा समझौता किया है, जिसे 'इस्लामिक नाटो' कहा जा रहा है। जानिए इसके मुख्य प्रावधान और दुनिया पर असर।

 
मिडिल ईस्ट रक्षा राजनीति

पाकिस्तान, सऊदी और तुर्की ने नए रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं. इसके मुताबिक किसी एक देश पर हमला तीनों देश पर हमला माना जाएगा. सऊदी के पवित्र मक्का शहर में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोआन और सऊदी के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने संयुक्त रूप से इस समझौते की घोषणा की है. पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर इस डील के दौरान गवाह के रूप में उपस्थित थे.

बीबीसी अरबी के मुताबिक पाकिस्तान और सऊदी ने पिछले साल इस तरह का समझौता किया था. अब इसमें तुर्की को भी शामिल किया गया है. दुनिया भर के रक्षा विशेषज्ञ इस गठजोड़ को इस्लामिक नाटो की संज्ञा दे रहे हैं. तीनों देशों के समझौते में क्या है?

इस्लामिक नाटो की आधिकारिक घोषणा

समझौते के बाद तीनों देशों ने एक संयुक्त बयान जारी किया, जिसमें कहा गया कि इस्लामिक एकता बनाए रखने के लिए यह समझौता किया गया है. इसमें प्रावधान है कि तीनों देशों में से किसी एक पर होने वाला सशस्त्र हमला, तीनों देशों पर हमला माना जाएगा.

इस समझौते के बाद तुर्की को भी परमाणु छतरी मिल गई है. वहीं, तीनों देश रक्षा सहयोग के सभी पहलुओं को मजबूत करने के प्रावधानों पर काम करेंगे. समझौते में यह भी कहा गया है कि भविष्य में अन्य देशों को भी इस गठबंधन में शामिल किया जा सकता है.

पाकिस्तान गठबंधन के केंद्र में है. क्योंकि, पाकिस्तान एकमात्र मुस्लिम देश है, जिसके पास इस वक्त परमाणु हथियार है. वहीं सऊदी अरब का रक्षा बजट सबसे ज्यादा 60 अरब डॉलर है.

गठबंधन से किन देशों के लिए खतरा है?

सऊदी अरब के दुश्मन- मिडिल ईस्ट मे ईरान, यमन और यूएई सऊदी अरब का दुश्मन है. यमन के हूती विद्रोही लगातार सऊदी पर हमला कर रहे हैं.

तुर्की के दुश्मन- दुनिया में ग्रीस, साइप्रस और इजराइल को तुर्की का दुश्मन माना जाता है. इजराइल के बड़े नेताओं ने अगला टारगेट तुर्की को ही बताया है.

पाकिस्तान के दुश्मन- भारत और अफगानिस्तान को पाकिस्तान अपना दुश्मन मानता है. दोनों ही देशों पर पाकिस्तान के आतंकी कई बार हमला कर चुके हैं.