PoK Election Results: मरियम नवाज का बिलावल भुट्टो पर पलटवार, बोलीं- 'रोने से कुछ नहीं होगा, हार स्वीकारे PPP'
PoK विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद मरियम नवाज ने बिलावल भुट्टो के धांधली के आरोपों को खारिज किया। PML-N ने 9 सीटों पर जीत दर्ज की है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के नतीजों के बाद सियासी घमासान तेज हो गया है. पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के अध्यक्षत बिलाव भुट्टो जरदारी द्वारा उनपर लगाए गए धांधली के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि PPP को अपनी हार को खुले दिल से स्वीकार करनी चाहिए.
वीडियो जारी करते हुए मरियम नवाज ने कहा कि रोने-धोने से कुछ नहीं होगा. पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी को अपनी हार को खुले दिल से स्वीकारना चाहिए.उन्होंने कहा कि चुनाव में फैसला जनता करती है, राज्य नहीं. धांधली के आरोप लगाने वालों का खुद का रिकॉर्ड चुनावी गड़बड़ियों से जुड़ा रहा है.
मरियम नवाज के बयान से पहले बिलावल भुट्टो जरदारी ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में हुए चुनावों की निष्पक्षता पर सवाल उठाए थे.उन्होंने कहा था कि PPP उम्मीदवारों को जनता के वोट और समर्थन के आधार पर बहुमत मिलना चाहिए था, लेकिन चुनावी प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं.
PML-N ने नौ सीटों पर जीत दर्ज की
बिलावल ने यह भी कहा कि राज्य को तय करना होगा कि राष्ट्रीय हित अधिक जरूरी है या फिरपाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज़ (PML-N) का हित. शुरुआती नतीजों के मुताबिक पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में हुए चुनावों मेंPML-N ने नौ सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि PPP को मीरपुर क्षेत्र की कुल 13 सीटों में से चार सीटों पर सफलता मिली है.
मरियम नवाज ने कहा-चुनाव में गड़बड़ियों के कोई सबूत नहीं
मरियम नवाज ने धांधली के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि PML-N उम्मीदवारों के खिलाफ किसी भी तरह की चुनावी गड़बड़ी का कोई सबूत नहीं हैं. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए सभी राजनीतिक दलों को जनता के जनादेश का सम्मान करना चाहिए. PPP को अपने प्रदर्शन की समीक्षा कर आत्ममंथन करना चाहिए.
मरियम नवाज ने बिलावल भुट्टो की पार्टी पर लगाए ये आरोप
मरियम नवाज ने PPP पर निशाना साधते हुए कहा कि सिंध में पिछले 17 साल से पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी सत्ता में है. इसके बावजूद पार्टी स्वच्छता, कानून-व्यवस्था और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं में सुधार नहीं कर सकी. मरियम ने आरोप लगाया कि बिलावल अपने चुनाव अभियान में सिंध सरकार की उपलब्धियां गिनाने या भविष्य का कोई स्पष्ट रोडमैप पेश करने में विफल रहे.
पाकिस्तान सरकार के मंत्रियों ने भी बिलावल पर साधा निशाना
मरियम नवाज ने कहा कि उनकी सरकार पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में जनता के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और विकास चाहती है. PML-N को मिले जनादेश का सम्मान करते हुए उनकी सरकार लोगों से किए गए वादे पूरे करेगी. उधर, पाकिस्तान के योजना मंत्री अहसान इक़बाल ने भी PPP के धांधली के आरोपों को अलोकतांत्रिक और अनुचित बताया. संसदीय मामलों के संघीय मंत्री तारिक फजल चौधरी ने भी PML-N की जीत जनता का स्पष्ट जनादेश बताया है.

