Public Holidays : साल 2025 में कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल-ऑफिस और बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

 
Public Holidays : साल 2025 में कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल-ऑफिस और बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Public Holidays 2025 : सरकार द्वारा 2025 की छुट्टियों का ऐलान कर दिया गया है। अगले साल 2025 में 17 राजपत्रित छुट्टियां (Gazetted Holidays) और 34 प्रतिबंधित छुट्टियां (Restricted Holidays) रहेंगी। कुल मिलाकर साल 2025 में सरकार की ओर से 41 छुट्टियों को अधिसूचित किया गया है। सरकार द्वारा नया साल शुरू होने से पहले ही अगले साल की छुट्टियों की पूरी लिस्ट जारी कर देती है । तो आइए जानते है अगले साल 2025 में पड़ने वाली छुट्टियों की पूरी लिस्ट...

गजेटेड अवकाश

गणतंत्र दिवस: 26 जनवरी (रविवार)

महाशिवरात्रि: 26 फरवरी (बुधवार)

होली: 14 मार्च (शुक्रवार)

ईद-उल-फितर: 31 मार्च (सोमवार)

महावीर जयंती: 10 अप्रैल (गुरुवार)

गुड फ्राइडे: 18 अप्रैल (शुक्रवार)

बुद्ध पूर्णिमा: 12 मई (सोमवार)

ईद-उल-जुहा (बकरीद): 7 जून (शनिवार)

मुहर्रम: 6 जुलाई (रविवार)

स्वतंत्रता दिवस: 15 अगस्त (शुक्रवार)

जन्माष्टमी: 16 अगस्त (शनिवार)

मिलाद-उन-नबी (ईद-ए-मिलाद): 5 सितंबर (शुक्रवार)

महात्मा गांधी का जन्मदिन: 2 अक्टूबर (गुरुवार)

दशहरा: 2 अक्टूबर (गुरुवार)

दिवाली (दीपावली): 20 अक्टूबर (सोमवार)

गुरु नानक का जन्मदिन: 5 नवंबर (बुधवार)

क्रिसमस डे: 25 दिसंबर (गुरुवार)

गजेटेड अवकाश क्या होता है?

गजेटेड अवकाश भारत में ऐसे अवकाश होते हैं, जो भारत सरकार की ओर से अधिसूचित (नोटिफाई) किए जाते हैं। इन्हें सरकारी गजेट (राजपत्र) में सूचीबद्ध किया जाता है। 
वैकल्पिक या रेस्ट्रिक्टेड अवकाश होता है?

वैकल्पिक अवकाश को अक्सर “आरएच” या “रेस्ट्रिक्टेड अवकाश” कहा जाता है। ये ऐसे अवकाश होते हैं, जिन्हें कर्मचारी अपनी पसंद या आवश्यकता के अनुसार चुन सकते हैं। ये छुट्टियां अनिवार्य नहीं होतीं और इनका उपयोग मुख्य रूप से विविध धार्मिक, सांस्कृतिक या व्यक्तिगत जरूरतों को ध्यान में रखकर किया जाता है। 

वैकल्पिक या रेस्ट्रिक्टिड अवकाश

नया साल: 1 जनवरी (बुधवार)

गुरु गोबिंद सिंह जयंती: 6 जनवरी (सोमवार)

मकर संक्रांति/माघ बिहू/पोंगल: 14 जनवरी (मंगलवार)

बसंत पंचमी: 2 फरवरी (रविवार)

गुरु रविदास जयंती: 12 फरवरी (बुधवार)

शिवाजी जयंती: 19 फरवरी (बुधवार)

स्वामी दयानंद सरस्वती जयंती: 23 फरवरी (रविवार)

होलिका दहन: 13 मार्च (गुरुवार)

डोलयात्रा: 14 मार्च (शुक्रवार)

राम नवमी: 16 अप्रैल (रविवार)

जन्माष्टमी (स्मार्त): 16 अगस्त (शुक्रवार)

गणेश चतुर्थी/विनायक चतुर्थी: 27 अगस्त (बुधवार)

ओणम या तिरुओणम: 5 सितंबर (शुक्रवार)

दशहरा (सप्तमी): 29 सितम्बर (सोमवार)

दशहरा (महाष्टमी): 30 सितम्बर (मंगलवार)

दशहरा (महानवमी): 1 अक्टूबर (बुधवार)

महर्षि वाल्मिकी जयंती: 7 अक्टूबर (मंगलवार)

करक चतुर्थी (करवा चौथ): 10 अक्टूबर (शुक्रवार)

नरक चतुर्दशी: 20 अक्टूबर (सोमवार)

गोवर्धन पूजा: 22 अक्टूबर (बुधवार)

भाई दूज: 23 अक्टूबर (गुरुवार)

प्रतिहार षष्ठी या सूर्य षष्ठी (छठ पूजा): 28 अक्टूबर (मंगलवार)

गुरु तेग बहादुर का शहीदी दिवस: 24 नवंबर (सोमवार)

क्रिसमस की पूर्व संध्या: 24 दिसंबर (बुधवार)