Punjab News : कल 10 घंटे किसानों द्वारा पंजाब बंद का हुआ ऐलान, हरियाणा में भी ये रूट रहेंगे डायवर्ट

Punjab News: इस समय की बड़ी खबर पंजाब से आ रही है, कल के लिए किसानों ने पंजाब बंद करने का ऐलान कर दिया है। आइए जानते है कल क्या खुला रहेगा और क्या बंद रहेगा। मिली जानकारी के अनुसार, किसानों के इस ऐलान के कारण हरियाणा में भी कुछ रूट प्रभावित रहेंगे जिसको लेकर आदेश जारी किया है।
Kisan Andolan MSP समेत 13 मांगें मनवाने के लिए धरनारत किसानों ने कल 30 दिसंबर को पंजाब बंद करने का ऐलान किया है। सोमवार को पंजाब सुबह करीब 7 बजे से शाम 4 बजे तक बंद रहेगा। इस दौरान इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर बाकी सब बंद रहेगा। किसान नेताओं ने सड़कों, रेलों और दुकानें, व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखने का आह्वान किया है। Punjab News
Kisan Andolan किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने पंजाब बंद बुलाने की पुष्टि की और कहा कि प्रधानमंत्री और सुप्रीम कोर्ट के जजों को पत्र लिख चुके हैं, लेकिन उनकी ओर से कोई जवाब नहीं आया, इसलिए पंजाब बंद रखने का फैसला लिया गया है।
इस दिन पूर्ण बंद रहेगा, लेकिन आपातकालीन सेवाएं चालू रहेंगी। व्यापारियों, ट्रांसपोर्टरों, कर्मचारी संघों, टोल प्लाजा कर्मचारियों, मजदूरों, पूर्व सैनिकों, सरपंचों, शिक्षक संघों, सामाजिक संगठनों, निगमों और निकायों से अपील है कि वे पंजाब बंद को अपना समर्थन दें और इसे सफल बनाएं। Punjab News
क्या बंद और क्या खुला ?
Punjab News मिली जानकारी के अनुसार, किसान कल 30 दिसंबर दिन सोमवार को पंजाब के सभी स्कूल, कॉलेज, रोडवेज बसें, दुकानें, शिक्षण संस्थान, रेल सेवाएं, ऑफिस, सरकारी दफ्तर बंद कराएंगे।
Punjab News इमरजेंसी सर्विस चलती रहेगी और एंबुलेस को भी नहीं रोका जाएगा। केमिस्ट शॉप्स खुली रहेंगी। एयरपोर्ट से फ्लाइटों का संचालन होता रहेगा। दुल्हा-दुल्हन को नहीं रोकेंगे। पेपर देने जा रहे स्टूडेंट्स को नहीं रोका जाएगा।
हरियाणा में रूट डायवर्ट का प्लान