UP के इस जिले में 21 करोड़ की लागत से तैयार होगी ये सड़क, इन गांवों के लोगों को मिलेगा फायदा 

 
UP के इस जिले में 21 करोड़ की लागत से तैयार होगी ये सड़क, इन गांवों के लोगों को मिलेगा फायदा 

UP News: उत्तर प्रदेश वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। UP के इस जिले में 21 करोड़ की लागत से बहुत जल्द ये सड़क तैयार होने वाली है। इस सड़क के निर्माण होने से आसपास के 40 गांवों को फायदा मिलने वाला है। 

मिली जानकारी के अनुसार, अह्मतगंज-चंदापुर कोट मार्ग पांच वर्षों से जर्जर व गड्ढे से भरी है। इस सड़क पर 40 गांव व मजरे के लोगों का आना-जाना होता है। 40 गांव के लोग इस मार्ग की शिकायत लोक निर्माण विभाग व क्षेत्रीय विधायक से किया था। Uttar Pradesh news

जानकारी के अनुसार, समस्याओं को देखते हुए शासन ने अहमतगंज-चंदापुर कोट के 9.20 किमी लंबे मार्ग के नव निर्माण के लिए 21.48 करोड़ रुपये की स्वीकृति लोक निर्माण विभाग को दे दिया है। 

अहमतगंज-चंदापुर कोट मार्ग के 40 गांव के लोग बाजार करने खागा तहसील आते जाते हैं। साथ ही इस मार्ग से मोरंग खदान से करोड़ों का राजस्व शासन को मिलता है। इस के बाद भी यह मार्ग पांच वर्षों से जर्जर पड़ा हुआ है।

दिक्कत का सामना Uttar Pradesh news

इस मार्ग के लोगों को साइकिल से नौ किमी मार्ग को नापने में तीन से चार घंटा लगते थे। वही वाहनों को दो घंटे का समय लगता है। 40 गांव व मजरे के 500 छात्र-छात्राओं को JIC अर्जुन पुर पढ़ने आते-जाते हैं। इन बच्चों को आने-जाने में प्रतिदिन चोटें लगती है। जिससे छात्र-छात्राओं को आने-जाने में दिक्कत होती है।

लोक निर्माण विभाग ने बताया

इस मार्ग पांच वर्षों से जर्जर है। इस की मार्ग की 9.20 किमी लंबी सड़क के नव निर्माण के लिए शासन ने 21.48 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। मार्ग के नव निर्माण के लिए ई-टेंडरिंग प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गयी है। जल्द ही सड़क का नव निर्माण कराया जाएगा।  Uttar Pradesh news

सड़क की गुणवत्ता

Uttar Pradesh news मिली जानकारी के अनुसार, वहीं कन्नौज जिले में राज्य मंडी निदेशक ने विशिष्ट आलू मंडी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में सड़क की गुणवत्ता खराब मिली। इस पर निदेशक ने चीफ इंजीनियर को फटकार लगाई। साथ ही मंडी में पेट्राेल खुलवाए जाने के निर्देश दिए। जल्द ही धर्मकांटा लगाए जाने की बात कही।

सोमवार को राज्य मंडी निदेशक विक्रम सिंह ने चीफ इंजीनियर गिरधारी लाल, उपनिदेशक संतोष कुमार समेत अन्य अधिकारियों के साथ विशिष्ट आलू का मंडी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मंडी सड़क की गुणवत्ता देखी। उनको सड़क की गुणवत्ता खराब मिली। Uttar Pradesh news इस पर चीफ इंजीनियर को फटकार लगाई। वहीं, व्यापारियों ने बिजली, पानी व इज्जतघर समेत अन्य समस्या बताई।

जानकारी के अनुसार, इस पर उन्होंने सभी समस्याएं दूर करने के निर्देश दिए। इसके अलावा निदेशक ने पेट्रोल पंप लगवाए जाने को कहा।बताया कि धर्मकांटा का प्रस्ताव आ गया है। जल्द मंजूर कर लगवाया जाएगा। इस मौके पर मंडी सचिव रघुराज प्रताप सिंह समेत कई अधिकारी रहे।