Aaj Ka Mousam: हरियाणा समेत देशभर में आज ऐसा रहेगा मौसम, देखें ताजा अपडेट
Aaj Ka Mousam: हरियाणा समेत देशभर में आज का मौसम कैसा रहने वाला है, आइए जानते है आज विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार आज कहां कहां बारिश होने वाली है और किन जगहों पर लू का अलर्ट जारी किया गया है। आइए देखें पूरी रिपोर्ट
उत्तर भारत एक बार फिर भीषण गर्मी की चपेट में आ गया है। जून की शुरुआत में मामूली राहत के बाद अब तापमान तेजी से बढ़ रहा है। Aaj Ka Mousam
दिल्ली-एनसीआर से लेकर उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश तक के इलाकों में लू जैसे हालात बनते नजर आ रहे हैं।
दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम Aaj Ka Mousam
दिल्ली और एनसीआर में गर्मी ने एक बार फिर तीखा रुख अख्तियार कर लिया है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, 8 से 12 जून के बीच क्षेत्र में तेज धूप और शुष्क मौसम बना रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 40 से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 26 से 29 डिग्री के बीच रहेगा। Aaj Ka Mousam
8 से 10 जून के बीच 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से सतही हवाएं भी चल सकती हैं, जिससे गर्मी और अधिक परेशान कर सकती है। फिलहाल दिल्ली में कोई सक्रिय मौसमी प्रणाली नहीं है, और पश्चिमी विक्षोभ भी हिमालय क्षेत्र से पीछे हट चुके हैं, जिससे आने वाले दिनों में आंधी या बारिश की कोई संभावना नहीं है। Aaj Ka Mousam
उत्तर प्रदेश में आज का मौसम
उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में इस समय तेज धूप और भीषण गर्मी पड़ रही है। 7 और 8 जून को प्रदेश में मौसम शुष्क और आसमान साफ रहने की संभावना है। हालांकि, इसके बाद तापमान में लगातार वृद्धि की आशंका है। Aaj Ka Mousam
मौसम वैज्ञानिकों ने 9 और 10 जून को बुंदेलखंड, विंध्य और इससे सटे इलाकों में लू चलने की चेतावनी जारी की है।
पछुआ हवाएं लू की स्थिति को और गंभीर बना सकती हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश पर बना द्रोणिका तंत्र पूर्व की ओर खिसक गया है, जिससे 10 जून तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। Aaj Ka Mousam
राजस्थान में आज का मौसम
राजस्थान में भी गर्मी ने फिर से जोर पकड़ लिया है। पश्चिमी विक्षोभ की समाप्ति के बाद तापमान में तेज उछाल देखा गया है। बीकानेर संभाग में पारा 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। Aaj Ka Mousam
मौसम विभाग ने गंगानगर, हनुमानगढ़ और चूरू जैसे जिलों में 8 से 10 जून के बीच लू की चेतावनी जारी की है। हालांकि अच्छी खबर यह है कि तापमान में इस बढ़ोत्तरी के चलते आगामी दिनों में प्रदेश में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना जताई जा रही है – पूर्वी राजस्थान में 110% और पश्चिमी राजस्थान में 115% तक अधिक बारिश संभव है। Aaj Ka Mousam
मध्य प्रदेश में आज का मौसम
मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में गर्मी के साथ-साथ उमस भी बढ़ रही है। राजधानी भोपाल सहित कई जिलों में भले ही गर्मी परेशान कर रही हो, लेकिन यहां प्री-मानसूनी गतिविधियों की संभावना बनी हुई है। Aaj Ka Mousam
राज्य के आधे से अधिक जिलों – जैसे गुना, ग्वालियर, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, और छिंदवाड़ा आदि – में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है। Aaj Ka Mousam
कुछ क्षेत्रों में हवाएं 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं। हालांकि तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि की संभावना भी जताई गई है।

