Aaj Ka Mousam: हरियाणा समेत देशभर में आज किन जगहों पर होगी बारिश, देखें मौसम की ताजा अपडेट 

 
हरियाणा समेत देशभर में आज किन जगहों पर होगी बारिश, देखें मौसम की ताजा अपडेट

Aaj Ka Mousam: हरियाणा समेत देशभर में आज मौसम कैसा रहने वाला है इसको लेकर विभाग ने ताजा रिपोर्ट जारी कर दी है। आइए जानते है विभाग द्वारा जारी ताजा रिपोर्ट के अनुसार मौसम का हाल क्या है। आज मौसम में बदलाव रहेगा और देश के कुछ हिस्सों में बारिश के आसार भी बने हुए है। 

हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 15 फरवरी तक खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 14 फरवरी से 16 फरवरी के दौरान बीच-बीच में हवाओं में बदलाव आने से राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में बीच बीच में आंशिक बादलवाई रहने परंतु 16 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से दक्षिण पश्चिमी क्षेत्रों में कुछ एक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी संभावित जिससे दिन के तापमान में हल्की गिरावट आने की संभावना है।

पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्रों में 3.1 किमी की ऊंचाई पर चक्रवाती परिसंचरण के रूप में सक्रिय है।

पूर्वोत्तर असम और आसपास के क्षेत्रों में एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।

उप-उष्णकटिबंधीय पश्‍चिमी जेट स्ट्रीम 12.6 किमी की ऊंचाई पर 125 नॉट्स की गति से उत्तर-पश्चिम और पूर्वोत्तर भारत के मैदानी इलाकों में प्रभावी है।

देश भर में मौसम

जम्मू-कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी दर्ज की गई।

असम, मेघालय, मणिपुर और मिजोरम में हल्की बारिश हुई।

आज का मौसम

आज उत्तर और पूर्वी भारत के मैदानी इलाकों में हवा की गति बढ़ जाएगी।

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण स्तर में सुधार होगा और प्रदूषकों में कमी आएगी।

अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा संभव है।

सिक्किम, असम, मेघालय और नागालैंड के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख और जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं।

अगले 2-3 दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना है।

गुजरात, राजस्थान और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भी अगले 2-3 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे गिरावट हो सकती है।