कल का मौसम : हरियाणा समेत देशभर की ताजा अपडेट Kal Ka Mousam

 
कल का मौसम : हरियाणा समेत देशभर की ताजा अपडेट Kal Ka Mousam

कल का मौसम : हरियाणा सेट देशभर में कल का मौसम कैसा रहने वाला है आइए जानते है विभाग द्वारा जारी ताजा रिपोर्ट के अनुसार कल कहां क्या परिवर्तन रहने वाला है। आइए देखें रिपोर्ट...

हरियाणा का मौसम 

हरियाणा राज्य में  मौसम आमतौर पर 14 मई तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तरपूर्वी हवाएं चलने की संभावना है। राज्य में एक और पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से बीच बीच में आंशिक बादल, हल्की से मध्यम गति से हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान राज्य में  हवाओं व गरजचमक के साथ कहीं कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश की  संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में गिरावट बने रहने की संभावना है। 

हरियाणा में इन दिनों मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। कभी गर्मी तो कभी बारिश से राहत मिलते हुए दिखाई दे रही है। लेकिन आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ने वाली है। फरीदाबाद जिले की बात करें तो यहां का पारा बारिश के बाद एक बार फिर से बढ़ने लगा है। 

हीट वेव भी पूरी तरह से खत्म थी और हवाएं ठंडी हो गई थीं। अब मौसम फिर से गर्म होना शुरू हो गया है। पिछले तीन से चार दिनों से दिन के समय सूरज की तपिश फिर से बढ़नी शुरू हो गई है और हवाएं भी गर्म होने लगी हैं।

दिल्ली का मौसम 

दिल्ली-एनसीआर में गर्मी का प्रकोप शुरू हो गया है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक आज से तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होने की संभावना है। 13 मई से 19 मई के बीच का मौसम मिलाजुला रहेगा, लेकिन गर्म हवाओं और उमस की वजह से लोगों को खासा परेशान होना पड़ सकता है। 

13, 14 और 15 मई को आसमान में बादल रहेंगे और सूरज की लुका-छुपी जारी रहेगी।

मौसम विभाग के मुताबिक 16 मई को मौसम विभाग ने गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। इस दिन तेज सतही हवाएं और बिजली चमकने के साथ-साथ गरज के साथ बारिश की चेतावनी भी जारी की गई है। 

यूपी का मौसम 

उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर बदल गया है। आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान की बढ़ोतरी हो सकती है, जबकि न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं होने की संभावना जताई गई है। इस तरह आगामी दिनों में गर्मी बढ़ सकती है। फिलहाल प्रदेश में दिन के समय भीषण गर्मी पड़ रही है। साथ ही रात के समय में भी गर्मी होने लगी है। यह सिलसिला आने वाले दिनों में भी जारी रह सकता है। मौसम विभाग की माने तो गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर और बस्ती उष्ण रात्रि होने की संभावना है। 

साथ ही संतकबीरनगर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, अम्बेडकरनगर और उसके आस-पास के इलाकों में उष्ण रात्रि होने की संभावना है। 14 मई से 15 मई तक पूर्वांचल और तराई के इलाकों में कहीं-कहीं लू या उष्ण लहर चलने की चेतावनी है। 16 मई से यह लू प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में फैल सकती है, जबकि तराई में संभावित बारिश के चलते लू की स्थिति कमजोर पड़ सकती है।

बिहार का मौसम 

बिहार के कई जिलों में लोग उमस भरी गर्मी से परेशान होने लगे हैं। हालांकि, इस बीच मौसम विभाग ने कुछ जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी दी है। आने वाले दिनों में तापमान में थोड़ी गिरावट आने की संभावना है। मौसम विभाग ने किशनगंज, अररिया और सुपौल जिले के लिए चेतावनी जारी की है। 

इन जिलों में गरज के साथ बारिश और वज्रपात हो सकता है। हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया है।

राजस्थान का मौसम 

पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान के अनेक इलाकों में आंधी चलने के साथ बारिश हुई बारिश हुई। मौसम केंद्र जयपुर के मुताबिक सीकर जिले में धूल भरी आंधी आई जबकि राज्य में कहीं-कहीं बादलों की गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। 

मौसम केंद्र के मुताबिक आने वाले दिनों में पश्चिमी राजस्थान के कुछ भागों में आंधी-बारिश की गतिविधियों में कमी होने तथा तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी होने की संभावना है। वहीं जोधपुर, बीकानेर संभाग के सीमावर्ती क्षेत्रों में 14 मई से अधिकतम तापमान 44-45 डिग्री दर्ज होने और कहीं-कहीं 'लू' का नया दौर शुरू होने की संभावना है।