Traffic Advisory : कल ये रास्ते रहेंगे बंद, घर से बाहर निकलने से पहले जान लें ट्रैफिक एडवाइजरी

 
Traffic Advisory : कल ये रास्ते रहेंगे बंद, घर से बाहर निकलने से पहले जान लें ट्रैफिक एडवाइजरी

Delhi Police Traffic Advisory : कल रविवार को कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस की परेड होगी। दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक संबंधी एडवाइजरी जारी कर दी है। इस दौरान परेड के रास्तों पर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंद रहेगा। अतिरिक्त पुलिस डीके गुप्ता के अनुसार शनिवार शाम 9 बजे से ट्रैफिक नियंत्रण उपाय शुरू हो जाएंगे।

शहर की सीमाओं पर प्रवेश प्रतिबंध रहेगा।  सिर्फ आवश्यक वाहनों को ही जाने की अनुमति होगी। प्रतिबंध रविवार को गणतंत्र दिवस परेड के समापन तक लागू रहेंगे।

वाहनों की आवाजाही रहेगी बंद

एडवाइजरी के अनुसारी परेड मार्ग की तरफ जाने वाली सड़कों पर डायवर्सन लागू किया जाएगा। विशेष रुप से सी-हेक्सागन क्षेत्र शनिवार रात 9:15 बजे के बाद बंद रहेगा। गणतंत्र दिवस की परेड सुबह साढ़े 10 बजे शुरु होगी।

परेड विजय चौक, कर्तव्य पथ, सी हेक्सागन,  तिलक रोड और बहादुर शाह जफर रोड से होकर गुजरेगी, जो लाल किले खत्म होगी। सुरक्षा के व्यवस्था के तहत शनिवार को शाम 5 बजे से परेड समाप्त होने तक कर्तव्य पथ सभी वाहनों के लिए बंद रहेगा। 

सामान्य रूप से चलती रहेंगी

इसके अतिरिक्त ,  रफी मार्ग (रोड), जनपथ और मान सिंह रोड जैसी प्रमुख सड़कों पर शनिवार रात 10 बजे से ट्रैफिक प्रतिबंध रहेगा।  सी-हेक्सागन क्षेत्र भी रविवार सुबह 9:15 बजे से लेकर तिलक मार्ग पर परेड की समाप्ति तक ट्रैफिक के लिए बंद रहेगा।

इसके अलावा, सुबह 10:30 बजे के बाद से तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग और सुभाष मार्ग पर किसी भी तरह की आवाजाही की परमिशन नहीं होगी। सड़क पर यात्रा करने वाले लोगों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी यात्रा पहले से प्लान तैयार कर लें।

परेड के रास्ते के आस-पास के इलाकों से बचें, खासकर सुबह 9:30 बजे से 1:00 बजे तक, ताकि कोई दिक्कत ना हो। हालांकि, उत्तरी दिल्ली से नई दिल्ली या पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों को कोई परेशानी का सामना नहीं करना होगा।

लेकिन पुलिस ने संभावित देरी के कारण यात्रा के लिए अतिरिक्त समय देने की सिफारिश की है। गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान सभी स्टेशनों पर मेट्रो सेवाएं सामान्य रूप से चलती रहेंगी।