UP News: होने वाले दामाद और सास की लव स्टोरी का हुआ The End! पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार, जानें कहां छिपे थे ?

UP News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, पुलिस ने शादी से पहले फरार हुआ सास और दामाद को अरेस्ट कर लिया है। दोनों करीब 10 दिन पहले घर से फरार हो गए थे।
खबरों की मानें, तो अनिता देवी और उसका होने वाला दामाद राहुल आज यानी 16 अप्रैल को अचानक अलीगढ़ के दादों थाने में पहुंच गए है। जैसे ही पुलिस को उनकी मौजूदगी की जानकारी मिली, तो दोनों को तुरंत हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि दादों थाना क्षेत्र में ही राहुल का घर है। खबरों मानें, तो पुलिस ने बताया कि दोनों को अब मडराक थाने ले में जाया जाएगा। जहां पर अनीता देवी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसके बाद आगे की कार्रवाई के लिए उनके बयान दर्ज करा जाएंगे और उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।
16 अप्रैल को होनी थी शादी
राहुल और अनीता देवी की बेटी की शादी आज यानी 16 अप्रैल को तय थी। लेकिन इससे पहले ही दोनों फरार हो गए थे। वहीं महिला के पति ने इस घटना के बाद अनीता देवी से अपने सभी संबंध तोड़ दिए है और उनका कहना है कि अनीता की वजह से उनकी काफी बेइज्जती हुई है और अब उनका उनकी पत्नी से कोई संबंध नहीं है।
फोन पर किसी परिचित ने दी सलाह
बता दें कि 6 अप्रैल 2025 को शादी से पहले होने वाला दामाद राहुल अपनी सास अनीता देवी को लेकर भाग गया था। कहा जा रहा है कि फरार होने के बाद दोनों अलग-अलग जगहों पर रहे। इस दौरान किसी परिचित व्यक्ति के माध्यम से दोनों से फोन पर संपर्क हुआ। जिसने उन्हें अपने घर वापस लौटने की सलाह दी। इसके बाद राहुल अपनी सास के साथ अलीगढ़ लौट आया है और थाने में जाकर बैठ गया है।