UPSC सीएसई का फाइनल रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे करें चेक

 
UPSC सीएसई का फाइनल रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे करें चेक

UPSC ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अभ्यर्थी अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार, 17 अप्रैल 2025 तक UPSC सिविल सेवा परीक्षा के इंटरव्यू चले थे। इंटरव्यू राउंड की शुरुआत 7 जनवरी 2025 से हुई थी। 

जानकारी के मुताबिक, UPSC ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 के तहत आईएएस, आईपीएस समेत सर्विसेज में 1132 पदों पर भर्ती निकाली थी। 

UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2024 के टॉपर

1 0240782 शक्ति दुबे

2 0101571 हर्षिता गोयल

3 0867282 डोंगरे अर्चित पराग

4 0108110 शाह मार्गी चिराग

5 0833621 आकाश गर्ग

6 0818290 कोमल पुनिया

7 6902167 आयुषी बंसल

8 6613295 राज कृष्ण झा

9 0849449 आदित्य विक्रम अग्रवाल

10 5400180 मयंक त्रिपाठी

11 8200949 एट्टाबॉयिना साई शिवानी

12 5809367 आशी शर्मा

13 5912548 हेमन्त

14 0818331 अभिषेक वशिष्ठ

15 1010403 बन्ना वेंकटेश

16 6907627 माधव अग्रवाल

17 0810414 संस्कृति त्रिवेदी

18 2604936 सौम्या मिश्रा

19 0833456 विभोर भारद्वाज

20 2200688 त्रिलोक सिंह

UPSC सिविल सेवा के जरिए इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विसेज (आईएएस), भारतीय पुलिस सर्विसेज (आईपीएस) और भारतीय फॉरेन सर्विसेज (आईएफएस), रेलवे ग्रुप ए (इंडियन रेलवे अकाउंट्स सर्विस), इंडियन पोस्टल सर्विसेज, भारतीय डाक सेवा, इंडियन ट्रेड सर्विसेज सहित अन्य सेवाओं के लिए चयन किया जाता है।

UPSC सिविल सेवा परीक्षा तीन चरणों -- प्रारंभिक, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार-- में आयोजित की जाती है। मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में प्रदर्शन के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट जारी होती है।

फाइनल रिजल्ट कैसे चेक करें

- उम्मीदवार upsc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

- होमपेज पर “What's New" सेक्शन पर जाना होगा.

- इसके बाद जारी होने पर “UPSC Civil Services Final Result 2024" लिंक पर क्लिक करें।

- पीडीएफ डाउनलोड करें और अपना रोल नंबर/नाम खोजें।