ईरान नाकेबंदी: अमेरिकी सेना ने कार्गो जहाज 'लियान स्टार' पर दागी मिसाइल
अमेरिकी सेना ने ईरानी नाकेबंदी तोड़ने की कोशिश कर रहे गाम्बियाई जहाज 'लियान स्टार' के इंजन रूम पर मिसाइल दागी। होर्मुज स्ट्रेट में तनाव और युद्धविराम पर बड़ा अपडेट।
अमेरिकी सेना ने कॉमर्शियल जहाज के इंजन रूम में मिसाइल दागी. ‘लियान स्टार’ नाम का ये जहाज ईरानी बंदरगाहों की नाकेबंदी तोड़ने की कोशिश कर रहा था. यूनाइटेड स्टेट्स सेंट्रल कमांड की तरफ से इसकी जानकारी दी गई. अमेरिका की तरफ से अप्रैल में यहां नाकाबंदी शुरू हुई थी. नाकाबंदी के समय से ऐसा छठी बार हुआ है, जब अमेरिकी सेना ने घेरा तोड़ने की कोशिश कर रहे किसी जहाज को रोका है. अमेरिकी सेना ने इस कार्गो जहाज को 20 से ज्यादा चेतावनियां दीं. इसके बाद इसे डिसेबल किया.
ये जहाज गाम्बिया देश का झंडा लगाए हुए था. जहाज ईरान के एक बंदरगाह की ओर जा रहा था. अमेरिकी सेना का दावा है कि उसे कई बार वापस लौट जाने को कहा था, लेकिन जब वो नहीं माना तो उस पर हमला किया गया. जहाज शनिवार को ओमान की खाड़ी में बिना इंजन के बहता हुआ दिखाई दिया. ‘लियान स्टार’ जहाज को लेकर अमेरिका ने अब तक 6 जहाजों को रोका है और 116 जहाजों का रास्ता बदल दिया है. अमेरिकी सेना के मुताबिक, एक जहाज को वहां से जाने की परमिशन मिल गई. सेना ने बताया कि इसके अलावा 116 और दूसरे जहाजों का रास्ता बदलकर उन्हें ईरानी बंदरगाहों से दूर भेज दिया गया है.
28 फरवरी को शुरू हुआ था युद्ध
ईरान की ओर से ये नाकेबंदी 17 अप्रैल को शुरू की गई थी. ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट के रास्ते को बंद कर दिया था. अमेरिका ने इसका जवाब देते हुए ईरान के बंदरगाहों पर नाकेबंदी लगा दी. 28 फरवरी को अमेरिका और इजराइल ने ईरान पर हमला किया. उसके बाद से मिडिल ईस्ट में पूरा युद्ध छिड़ गया. इसी युद्ध के बाद अमेरिका ने ये नाकेबंदी लगाई गई.
अभी क्या स्थिति है?
7 अप्रैल से एक कमजोर युद्धविराम (ceasefire) लगा हुआ है.अब सवाल ये है कि क्या ये युद्धविराम 60 दिन और बढ़ाया जाएगा. अगर बढ़ाया गया तो इन 60 दिनों में ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत होगी. अमेरिका के अधिकारियों के मुताबिक, बुधवार को अमेरिकी सेना ने ईरानी हमलावर ड्रोनों को मार गिराने के बाद ईरान की एक सैन्य सुविधा पर नए रक्षात्मक हमले किए. अमेरिकी सेंट्रल कमांड की सेनाओं ने चार ईरानी ‘वन-वे’ हमलावर ड्रोनों को मार गिराया, जो होर्मुज स्ट्रेट के आसपास खतरा पैदा कर रहे थे.

