AIBE 21 Admit Card: आज जारी हो सकता है AIBE XXI का एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

AIBE XXI Admit Card 2026: बार काउंसिल ऑफ इंडिया आज जारी कर सकता है AIBE 21 का एडमिट कार्ड। 7 जून को होगी परीक्षा। allindiabarexamination.com से ऐसे करें डाउनलोड।

 
लॉ ग्रेजुएट्स परीक्षा 2026

बार काउंसिल ऑफ इंडिया यानी बीसीआई (BCI) 22 मई यानी आज ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन XXI (AIBE 21) का एडमिट कार्ड जारी कर सकता है. उसके बाद राष्ट्रीय स्तर की इस लॉ परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे. एआईबीई 21 परीक्षा 7 जून 2026 को देशभर के कई परीक्षा केंद्रों पर ऑफलाइन पेन-एंड-पेपर मोड में आयोजित की जाएगी. परीक्षा दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगी.

कैंडिडेट्स को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड की फोटोकॉपी साथ ले जाना अनिवार्य है, क्योंकि एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा. खबरों के मुताबिक, पिछले सालों के रुझान को देखें तो एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक शाम को लगभग 5 बजे एक्टिव हो सकता है.

उम्मीदवारों को ऑनलाइन AIBE 21 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, लॉगिन आईडी और पासवर्ड चाहिए होगा. एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का पता, रिपोर्टिंग समय और परीक्षा के दिन से जुड़ी जरूरी गाइडलाइन शामिल होगी. कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसपर दी गई सभी डिटेल्स को ध्यान से चेक कर लें और किसी भी प्रकार की गलती होने पर एग्जाम डेट से पहले सुधार के लिए संबंधित अधिकारियों से तुरंत संपर्क करें.

कैसे डाउनलोड होगा एडमिट कार्ड?

  • सबसे पहले ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन की आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाएं.
  • फिर होमपेज पर उपलब्ध ‘AIBE XXI एडमिट कार्ड 2026’ लिंक पर क्लिक करें.
  • उसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर/लॉगिन आईडी और पासवर्ड दर्ज करें.
  • अब एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए डिटेल्स सबमिट करें.
  • एडमिट कार्ड पर लिखे डिटेल को ध्यान से पढ़ लें और वैरिफाई कर लें.
  • उसके बाद एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए उसका प्रिंटआउट ले लें.

क्यों होती है ऑल इंडिया बार परीक्षा?

ऑल इंडिया बार परीक्षा एक सर्टिफिकेशन एग्जाम है, जिसमें वो सभी लॉ ग्रेजुएट्स शामिल हो सकते हैं, जिन्होंने 3 साल या 5 साल का LLB पूरा किया हो. ये परीक्षा पास करने वालों को सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस (COP) दिया जाता है, जो उन्हें भारत में लॉ की प्रैक्टिस करने की पात्रता देता है यानी इस परीक्षा में पास होने वाले कैंडिडेट्स वकील के रूप में देश की किसी भी अदालत में प्रैक्टिस कर सकते हैं.