CBSE Board Exam 2027 Datesheet: सीबीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट कब होगी जारी? जानें संभावित शेड्यूल
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं-12वीं बोर्ड एग्जाम की तैयारियां शुरू कर दी हैं. इसी कड़ी में 10वीं और 12वीं बोर्ड एग्जाम के स्टूडेंट्स की लिस्ट (LOC) को लेकर प्रोसेस शुरू हो गया है. तो वहीं स्कूलों में भी बोर्ड एग्जाम की तैयारियां अपने पीक पर हैं. इस बीच बोर्ड एग्जाम देने की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स को 10वीं और 12वीं बोर्ड एग्जाम डेटशीट का इंतजार है. चर्चा ये ही है कि सीबीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड एग्जाम 2027 की डेटशीट कब आएगी.
आइए, विस्तार से पूरा मामला समझते हैं. जानते हैं कि सीबीएसई कब तक 10वीं और 12वीं बोर्ड एग्जाम 2027 की डेटशीट जारी कर सकता है. जानते हैं कि पिछले साल सीबीएसई ने कब बोर्ड एग्जाम का शेड्यूल जारी किया था.
सीबीएसई टेंटटिव शेड्यूल कर सकता है जारी
सीबीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड एग्जाम 2027 का टेंटटिव शेड्यूल जल्द जारी कर सकता है. जानकारी के मुताबिक सीबीएसई सितंबर के आखिरी सप्ताह या अक्टूबर के पहले सप्ताह में 10वीं और 12वीं बोर्ड एग्जाम 2027 का टेंटटिव शेड्यूल जारी कर सकता है. हालांकि सीबीएसई ने आधिकारिक तौर पर इस संबंध में कोई जानकारी या बयान जारी नहीं किया है.
पिछले साल का ट्रेंड क्या है?
सीबीएसई ने पिछले साल यानी 2026 में 24 सितंबर को 10वीं और 12वीं बोर्ड एग्जाम का टेंटटिव शेड्यूल जारी किया था. तो वहीं 30 अक्टूबर 2025 को एक रिवाइज्ड (संशोधित) डेटशीट जारी की थी, जबकि 30 दिसंबर 2025 को 10वीं और 12वीं बोर्ड एग्जाम 2026 कारिवाइज्ड वर्शन जारी किया और फिर 31 दिसंबर को री-शेड्यूलिंग का नोटिस जारी किया था.
टेंटटिव शेड्यूल क्यों जरूरी?
असल में सीबीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड एग्जाम का टेंटटिव शेड्यूल कई मायनों में स्टूडेंट्स के लिए अहम होता है. असल में सीबीएसई समेत दूसरे बोर्ड्स से 12वीं बोर्ड एग्जाम देने वाले स्टूडेंट्स JEE मेन समेत दूसरे एंट्रेंस एग्जाम में भी शामिल होते हैं. जेईई मेन सेशन 1 जहां जनवरी में आयोजित होता है. तो वही कई दूसरे एग्जाम फरवरी और मार्च में प्रस्तावित होते हैं. ऐसे में सीबीएसई बोर्ड एग्जाम का टेंटटिव शेड्यूल स्टूडेंट्स को तैयारी में मदद करता है. तो वहीं एंटेंस एग्जाम आयोजित करने वाली दूसरी एजेंसियां भी इसके हिसाब से अपनी परीक्षा की तारीखें प्रस्तावित करती है. इससे टकराव की स्थिति नहीं होती है.