CTET Result 2026: जल्द जारी होगा सीबीएसई सीटेट का रिजल्ट, ctet.nic.in पर ऐसे करें चेक!

सीबीएसई जल्द घोषित करेगा CTET 2026 का परिणाम! 25 लाख से अधिक उम्मीदवारों का इंतजार खत्म। जानें कैटेगरी वाइज पासिंग मार्क्स, कट-ऑफ और डिजिलॉकर से सर्टिफिकेट डाउनलोड करने का तरीका।

 
शिक्षक पात्रता परीक्षा परिणाम 2026

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी सीटीईटी (CTET) 2026 में शामिल हुए 25 लाख से अधिक कैंडिडेट्स का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई (CBSE) जल्द ही सीटीईटी परीक्षा का रिजल्ट घोषित करेगा, जिसे आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर चेक किया जा सकेगा. फिलहाल जिन कैंडिडेट्स ने आंसर-की के खिलाफ अपनी आपत्तियां दर्ज कराईं थीं, उनकी समीक्षा का काम चल रहा है. जैसे ही ये खत्म होगा, तुरंत रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा.

इस साल सीटीईटी परीक्षा का पासिंग प्रतिशत पिछले सालों की तुलना में अधिक रहने की उम्मीद है. सीटीईटी के दोनों पेपर के लिए अलग-अलग कट-ऑफ और पासिंग अंक निर्धारित किए गए हैं. सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को कम से कम 60 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे, जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को पासिंग अंकों में छूट दी गई है.

सीबीएसई कब जारी करेगा सीटीईटी 2026 रिजल्ट?

पिछले ट्रेंड्स को देखें तो सीबीएसई आमतौर पर CTET परीक्षा के 4 से 6 हफ्ते के भीतर रिजल्ट घोषित कर देता है. ऐसे में इस साल CTET 2026 के परिणाम मार्च के अंत तक या अप्रैल के पहले हफ्ते में घोषित होने की संभावना है. हालांकि बोर्ड ने अभी तक रिजल्ट जारी करने की तारीख की आधिकारिक घोषणा नहीं की है.

सीटीईटी रिजल्ट कैसे कर सकते हैं चेक?

  • सबसे पहले सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं.
  • फिर होमपेज पर ‘CTET रिजल्ट 2026’ लिंक पर क्लिक करें.
  • उसके बाद अपना रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें.
  • अब आपका सीटीईटी स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिख जाएगा.
  • अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंटआउट ले लें.

सीटीईटी पासिंग मार्क्स और कट-ऑफ

  • सामान्य कैटेगरी: 150 में से कम से कम 90 अंक (60%) जरूरी हैं.
  • आरक्षित कैटेगरी (ओबीसी/एससी/एसटी): 150 में से कम से कम 82 अंक (55%) जरूरी हैं.

ध्यान रखें कि सीटीईटी सिर्फ एक पात्रता परीक्षा है और इससे नौकरी की गारंटी नहीं मिलती. हालांकि सीटीईटी प्रमाणपत्र के बिना आप सरकारी शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं. सीटीईटी रिजल्ट केंद्रीय विद्यालयों (KVS), नवोदय विद्यालयों (NVS) और अन्य सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनने के सपने को साकार करने की दिशा में पहला कदम होता है.

सीटीईटी सर्टिफिकेट की वैलिडिटी

कैंडिडेट्स के लिए सबसे बड़ा फायदा ये है कि सीटीईटी सर्टिफिकेट अब जीवन भर के लिए वैलिड है। इसका मतलब है कि सीटीईटी परीक्षा पास करने के बाद आपको दोबारा परीक्षा देने की जरूरत नहीं है, जब तक कि आप अपना स्कोर सुधारना न चाहें. पहले सीटीईटी सर्टिफिकेट सिर्फ कुछ सालों के लिए ही वैलिड होता था.

CTET रिजल्ट आने के बाद क्या करें?

सीटीईटी 2026 परीक्षा पास करने वाले कैंडिडेट डिजिलॉकर की आधिकारिक वेबसाइट digilocker.gov.in से अपनी मार्कशीट और पात्रता प्रमाण पत्र डाउनलोड कर सकेंगे. यह डिजिटल रूप से हस्ताक्षरित डॉक्यूमेंट सभी संस्थानों में मान्य है. इसके बाद कैंडिडेट आगामी शिक्षक भर्ती परीक्षाओं जैसे DSSSB, केंद्रीय विद्यालय शिक्षक भर्ती और अन्य राज्य स्तरीय शिक्षक भर्ती के लिए अप्लाई कर सकते हैं.