CBSE ने शुरू किए 19 फ्री ऑनलाइन कोर्स: AI, पायथन और कोडिंग सीखें मुफ्त
सीबीएसई ने कक्षा 8 से 12 के छात्रों के लिए 19 मुफ्त ऑनलाइन कोर्स शुरू किए। AI, पायथन, साइबर सिक्योरिटी और क्लाउड कंप्यूटिंग जैसे विषय घर बैठे सीखें। आवेदन प्रक्रिया देखें।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने छात्रों को भविष्य की तकनीकों से जोड़ने के लिए एक नई पहल शुरू की है. इसके तहत कक्षा 8 से 12 तक के स्टूडेंट्स के लिए 19 मुफ्त ऑनलाइन कोर्स उपलब्ध कराए गए हैं. इन कोर्स के माध्यम से छात्र आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), पायथन, साइबर सिक्योरिटी, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), क्लाउड कंप्यूटिंग और सेमीकंडक्टर डिजाइन जैसी एडवांस तकनीकों की जानकारी हासिल कर सकेंगे. सभी कोर्स ऑनलाइन और पूरी तरह फ्री हैं. बोर्ड ने अपने सभी संबद्ध स्कूलों से स्टूडेंट्सऔर अभिभावकों तक इस जानकारी को पहुंचाने और ज्यादा से ज्यादा स्टूडेंट्स को इन कोर्स में शामिल होने के लिए प्रेरित करने को कहा है.
ये कोर्स नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (NIELIT) के डिजिटल यूनिवर्सिटी (NDU) प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं. इनका मकसद छात्रों को नई तकनीकों से परिचित कराना और उन्हें भविष्य की जरूरतों के अनुसार तैयार करना है.
AI और Python जैसी तकनीकों की होगी पढ़ाई
इन कोर्स में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), पायथन प्रोग्रामिंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, क्लाउड कंप्यूटिंग और सेमीकंडक्टर डिजाइन जैसे विषय शामिल किए गए हैं. वर्तमान समय में इन तकनीकों की मांग तेजी से बढ़ रही है और लगभग हर क्षेत्र में इनका उपयोग किया जा रहा है. ऐसे में शुरुआती स्तर पर इनकी जानकारी छात्रों के करियर के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है.
19 कोर्स की पूरी लिस्ट
- AWS DevSecOps Basic
- AWS DevSecOps Intermediate
- AWS DevSecOps Advanced
- Additive Manufacturing and 3D Printing
- Bootcamp: RTL, IP Integration and SoC Signoff
- CCC (English)
- CCC (Hindi)
- ChipCraft
- DEEPCRAFT Studio
- Introduction to Generative AI
- Introduction to Python
- O Level Internet of Things (English)
- O Level Internet of Things (Hindi)
- O Level Python Language (English)
- O Level Python Language (Hindi)
- O Level Web Designing and Publishing (English)
- O Level Web Designing and Publishing (Hindi)
- VLSI Design Flow (RTL to GDS-II)
- Yuva AI for All
पूरी तरह ऑनलाइन और निशुल्क सुविधा
CBSE ने स्पष्ट किया है कि इन सभी कोर्स के लिए छात्रों से किसी भी प्रकार की फीस नहीं ली जाएगी. स्टूडेंट्स अपनी सुविधा के अनुसार घर बैठे ऑनलाइन पढ़ाई कर सकते हैं. कोर्स की अवधि विषय के अनुसार अलग-अलग रखी गई है. कुछ कोर्स केवल डेढ़ घंटे के हैं, जबकि कुछ को पूरा करने में 100 घंटे से ज्यादा का समय लग सकता है.
इस तरह करें आवेदन
जो स्टूडेंट इन कोर्स में शामिल होना चाहते हैं, वो NIELIT Digital University के ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर अपनी पसंद का कोर्स चुन सकते हैं और फ्री में नामांकन कर सकते हैं. CBSE ने अपने सभी संबद्ध स्कूलों से भी कहा है कि वो इस पहल की जानकारी छात्रों और अभिभावकों तक पहुंचाएं, ताकि ज्यादा से ज्यादा स्टूडेंट्स इसका लाभ उठाकर अपनी डिजिटल और टेक्निकल स्किल को मजबूत बना सकें.

