CJP School Thik Karo Abhiyan: शिक्षा विभाग की लापरवाही पर भड़के कार्यकर्ता, दो शिफ्टों में चल रहा है बेटियों का स्कूल

चांग के राजकीय कन्या स्कूल के जर्जर भवन और दो शिफ्टों में चल रही कक्षाओं को लेकर CJP ने शिक्षा विभाग पर उठाए सवाल।
 
Sudhir Sangwan CJP

चांग। सीजेपी के ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान के तहत शुक्रवार को कार्यकर्ताओं ने गांव चांग के राजकीय कन्या स्कूल के जर्जर भवन का निरीक्षण किया। सीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधीर सांगवान ने कहा कि प्रसिद्ध उद्योगपति स्वर्गीय लॉर्ड स्वराज पाॅल की ओर से करीब दो वर्ष पहले स्कूल भवन के निर्माण के लिए शिक्षा विभाग को 3.30 करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं।

इसके बावजूद शिक्षा विभाग ने नए भवन के निर्माण के लिए अब तक टेंडर नहीं किया है और कम क्लास रूम होने के कारण स्कूल दो शिफ्टों में संचालित हो रहा है। सुधीर सांगवान ने कहा कि दो शिफ्टों में स्कूल चलने के कारण लगातार विद्यार्थियों की संख्या कम होती जा रही है। शिक्षा मंत्री को मामले में जल्द संज्ञान लेकर नए भवन का निर्माण करवाना चाहिए ताकि बेटियों को बेहतर शिक्षा मिल सके।

इस दौरान किसान संघर्ष समिति एवं सीजेपी सदस्य लोकेश कुमार, रोहित दहिया, सन्नी, लवकेश ग्रेवाल, हनुमान सभ्रवाल, हट्टी सिंह, जयबीर सिंह और गांव चांग के सीजेपी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सीजेपी के ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान के तहत गांव चांग कन्या स्कूल का निरीक्षण किया है। करोड़ों रुपये मिलने के बावजूद बेटियों के लिए नया स्कूल भवन नहीं बन पाया है। मजबूरी में दो शिफ्टों में स्कूल लगाया जा रहा है। अगर शिक्षा विभाग जल्द नहीं चेता तो सीजेपी के बड़े नेता स्कूल पहुंचेंगे। हमारी मांग है कि शिक्षा मंत्री बेटियों के लिए स्कूल की सुध लें।

चांग राजकीय कन्या स्कूल में करीब 3.50 करोड़ रुपये मिलने के बावजूद बेटियों के लिए स्कूल भवन का निर्माण शिक्षा विभाग नहीं करवा रहा है। जबकि सरकार को अपनी ओर से कोई पैसा खर्च नहीं करना है। समाजसेवी लॉर्ड स्वराज पाॅल की ओर से राशि शिक्षा विभाग को दी जा चुकी है। उम्मीद है कि शिक्षा विभाग के साथ-साथ शिक्षा मंत्री भी इस समस्या पर ध्यान देंगे।