DRDO Recruitment 2026: डीआरडीई ग्वालियर में बायोलॉजी, केमिस्ट्री और इंजीनियरिंग छात्रों के लिए मौका, 14 नवंबर तक करें आवेदन

DRDO के DRDE ग्वालियर में पेड इंटर्नशिप 2026 के लिए आवेदन शुरू। बिना लिखित परीक्षा होगा चयन, हर महीने मिलेगा 5000 रुपये स्टाइपेंड। 14 नवंबर तक करें अप्लाई।

 
DRDO recruitment without exam

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) के ग्वालियर स्थित रक्षा अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान (DRDE) ने पेड इंटर्नशिप 2026 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इस कार्यक्रम के तहत कुल आठ पदों पर चयन किया जाएगा, जिसमें बायोलॉजी (3 पद), केमिस्ट्री (3 पद) और इंजीनियरिंग (2 पद) के छात्र शामिल हैं। सबसे खास बात यह है कि इस इंटर्नशिप के लिए कोई लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को वरिष्ठ DRDO वैज्ञानिकों के साथ छह महीने तक लाइव प्रोजेक्ट्स पर काम करने का अवसर मिलेगा और उन्हें प्रतिमाह 5,000 रुपये (कुल 30,000 रुपये) का स्टाइपेंड दिया जाएगा।

📝 14 नवंबर 2026 तक कर सकते हैं आवेदन: जानें योग्यता, आयु सीमा और आवेदन भेजने का पूरा तरीका

इस इंटर्नशिप के लिए बायोलॉजी और केमिस्ट्री में MSc कर रहे तीसरे/चौथे सेमेस्टर के छात्र और BE/BTech के सातवें/आठवें सेमेस्टर के छात्र आवेदन के पात्र हैं। उम्मीदवार की आयु 14 नवंबर 2026 तक 28 वर्ष से कम होनी चाहिए। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट से फॉर्म डाउनलोड कर, उसमें अपनी जानकारी भरनी होगी और साथ में पासपोर्ट फोटो, रिज्यूमे, पैन कार्ड, बैंक पासबुक तथा अन्य जरूरी दस्तावेजों की स्व-सत्यापित (Self-Attested) प्रतियां संलग्न कर 'निदेशक, DRDE, DRDO, झांसी रोड, ग्वालियर (म.प्र.) - 474002' पर डाक से भेजना होगा। साथ ही भरे हुए फॉर्म की स्कैन कॉपी ईमेल (director.drde@gov.in / hrd.drde@gov.in) पर भी भेजी जा सकती है। आवेदन की अंतिम तिथि 14 नवंबर 2026 है तथा इंटर्नशिप 1 जनवरी 2027 से शुरू होगी।