हरियाणा में 1107 निजी स्कूल हुए ब्लैकलिस्ट, दाखिले पर लगी रोक

हरियाणा सरकार ने मान्यता के दस्तावेज न दिखाने वाले 1107 निजी स्कूलों को किया ब्लैकलिस्ट। इन स्कूलों के दाखिले पर रोक और तालाबंदी के आदेश जारी।

 
हरियाणा स्कूल दाखिला अपडेट

शिक्षा निदेशालय की बार-बार चेतावनी देने के बावजूद आखिरकार 22 जिलों के 1107 निजी स्कूलों पर गाज गिर चुकी है। मुख्यमंत्री के आदेश पर उपरोक्त स्कूलों को ब्लैक लिस्ट कर दिया गया है। साथ ही दाखिले करने की पावर भी छीन ली गई है।

मुख्यमंत्री ने उपरोक्त ब्लैक लिस्ट में शामिल निजी स्कूलों पर ताला जड़ने के आदेश भी जारी कर दिए हैं। कारण यह है कि प्रदेश के 1107 निजी स्कूल मान्यता से संबंधित दस्तावेज पेश नहीं कर पाए। निदेशालय की बार-बार चेतावनी के बावजूद आरटीई के तहत नियमों को पालन नहीं किया जिस पर उपरोक्त कार्रवाई की गई।


विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार. सबसे बड़ी कार्रवाई कैथल जिले में हुई है, जहां रिकार्ड 162 स्कूल बंद होंगे। इसके बाद साइबर सिटी गुरुग्राम में 99 और हिसार में 98 निजी स्कूलों पर गाज गिरी है। शिक्षा मंत्री के गृह जिले पानीपत में भी 92 अवैध स्कूल पकड़े गए हैं, जिन्हें बंद करने के आदेश जारी हो चुके हैं।