हरियाणा कॉलेज एडमिशन 2026: 7 मई से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन, देखें पूरा शेड्यूल

उच्चतर शिक्षा विभाग हरियाणा ने सत्र 2026-27 के लिए कॉलेज दाखिला शेड्यूल जारी किया। 7 मई से 31 मई तक ऑनलाइन पंजीकरण। जानें मेरिट लिस्ट और फीस जमा करने की तारीखें।

 
भिवानी कॉलेज न्यूज़

भिवानी। उच्चतर शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए महाविद्यालयों में दाखिलों का शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके तहत सात मई से ऑनलाइन पोर्टल खुलेगा जिस पर विद्यार्थी 31 मई तक पंजीकरण कर सकेंगे। पूरी दाखिला प्रक्रिया ऑनलाइन होगी और विद्यार्थी घर बैठे आवेदन कर सकेंगे।

हालांकि अभी हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड और सीबीएसई द्वारा कक्षा 12वीं के परिणाम घोषित नहीं किए गए हैं। विभाग के अनुसार आवेदन फॉर्म में सुधार एक जून तक किया जा सकेगा। दौ जून को सभी आवेदकों की सूची जारी होगी जिसमें आपत्तियां भी दर्शाई जाएंगी। कॉलेजों द्वारा दस्तावेजों का सत्यापन और छात्रों को आपत्तियां ठीक करने का मौका 9 मई से 6 जून तक दिया जाएगा। पात्र अभ्यर्थियों की प्रारंभिक सूची 8 जून को जारी होगी। विभाग ने छात्रों को तय समय में पंजीकरण, दस्तावेज अपलोड और सुधार प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी है ताकि प्रवेश में कोई बाधा न आए।

पहली मेरिट लिस्ट की प्रोविजनल सूची 10 जून होगी जारी
पहली मेरिट लिस्ट की प्रोविजनल सूची 10 जून और फाइनल सूची 11 जून को जारी होगी। फीस 12 जून से 15 जून तक जमा कराई जा सकेगी। दूसरी मेरिट लिस्ट की प्रोविजनल सूची 16 जून और फाइनल सूची 17 जून को जारी होगी। इसके लिए फीस 18 जून से 22 जून तक जमा होगी।

24 जून को होगी तीसरी फिजिकल काउंसिलिंग
तीसरे चरण में फिजिकल काउंसिलिंग 24 जून को आयोजित होगी। इसके बाद 25 जून को पोर्टल नए पंजीकरण और फॉर्म एडिट के लिए दोबारा खुलेगा। 26 जून से 2 जुलाई तक 100 रुपये लेट फीस के साथ काउंसिलिंग होगी।

इस प्रकार से रहेगी दाखिला प्रक्रिया
प्रक्रिया तारीख
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन : 07 से 31 मई
आवेदन में सुधार (ओटीपी आधारित) 07 मई से 01 जून
आवेदकों की सूची (आपत्तियों सहित) 02 जून
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (कॉलेज द्वारा) 09 मई से 06 जून
योग्य अभ्यर्थियों की सूची 08 जून
पहली मेरिट लिस्ट प्रोविजनल 10 जून
पहली मेरिट लिस्ट फाइनल 11 जून
फीस शुल्क जमा करना 12 जून से 15 जून
दूसरी मेरिट लिस्ट प्रोविजनल 16 जून
दूसरी मेरिट लिस्ट फाइनल 17 जून
फीस शुल्क जमा करना 18 जून से 22 जून
फिजिकल काउंसिलिंग 24 जून
नए पंजीकरण या फॉर्म एडिट 25 जून
फिजिकल काउंसिलिंग 100 रुपये अतिरिक्त शुल्क के साथ 26 जून से 2 जुलाई
फिजिकल काउंसिलिंग प्रतिदिन 100 रुपये शुल्क के साथ 3 जुलाई से 10 जुलाई

उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा नए सत्र में दाखिलों के लिए शेड्यूल जारी किया गया है। दाखिलों के लिए ऑनलाइन आवेदन सात मई से आरंभ होंगे।