हरियाणा सुपर 100: नीट 2026 में 62 विद्यार्थियों ने मारी बाजी, जानें अपडेट
हरियाणा सुपर 100 के 62 छात्रों ने नीट 2026 परीक्षा उत्तीर्ण की। 5 छात्रों ने 600+ अंक हासिल किए। नमन कौशिक ने ऑल इंडिया रैंक 766 प्राप्त की। देखें पूरी सफलता रिपोर्ट।
कुरुक्षेत्र: हरियाणा सुपर 100 के 62 विद्यार्थियों ने नीट परीक्षा 2026 में बाजी मारी है. नीट परीक्षा में 5 विद्यार्थियों ने 600 से ज्यादा अंक हासिल किए हैं. उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि हरियाणा सुपर 100 के विद्यार्थी निश्चित ही शिक्षा के क्षेत्र में देश और विदेश में प्रदेश का नाम रोशन करेंगे. इस हरियाणा सुपर 100 के विद्यार्थियों ने अपनी रफ्तार पकड़ ली है, जिसके परिणामस्वरूप ही नीट परीक्षा 2026 में 62 विद्यार्थियों ने परीक्षा पास की है.
NEET में हरियाणा के छात्रों का कमाल: नीट परीक्षा में में से 5 विद्यार्थियों ने 600 से ज्यादा अंक प्राप्त किए है. इस परिणाम की फीडबैक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को दी गई है और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को बधाई और शुभकामनाओं का संदेश दिया है. उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा हरियाणा सुपर 100 डीएसई हरियाणा के विद्यार्थियों ने नीट परीक्षा 2026 में सराहनीय और अच्छा प्रदर्शन किया है.
62 छात्रों ने पास की परीक्षा: इस हरियाणा सुपर 100 के 62 विद्यार्थियों ने नीट की परीक्षा को पास किया है. उन्होंने कहा कि हरियाणा सुपर 100 के परिणाम को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को विस्तृत रूप से फीड बैक रिपोर्ट दी गई है और इस रिपोर्ट से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी खुश है, उन्होंने सभी 62 विद्यार्थियों को बधाई और शुभकामनाओं का संदेश भेजा है.
हरियाणा के सुपर 100 छात्रों का जलवा: इस हरियाणा सुपर 100 के 62 विद्यार्थियों में से 5 विद्यार्थियों ने 600 से ज्यादा अंक, 18 विद्यार्थियों ने 550 से ज्यादा अंक, 33 विद्यार्थियों ने 500 से ज्यादा और 49 विद्यार्थियों ने 400 से ज्यादा अंक प्राप्त किए हैं. उपायुक्त ने कहा कि इन 62 विद्यार्थियों में से 39 बेटियां शामिल हैं. इनमें 9 विद्यार्थी हिसार जिला, रोहतक से 7, गुरुग्राम से 6, फतेहबाद से 6, सोनीपत से 5, भिवानी से 5 और फरीदाबाद से 5 विद्यार्थी शामिल हैं.
इस बार 128 की जाएगी संख्या: उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि "हरियाणा सुपर 100 के विद्यार्थी नमन कौशिक ने 663 अंक लेकर ऑल इंडिया में 766 वां रैंक हासिल किया है. इन 62 विद्यार्थियों में से 26 विद्यार्थियों को गवर्नमेंट कॉलेज में दाखिला मिला है. इससे पहले हरियाणा सुपर 100 के विद्यार्थियों जेईई की परीक्षा में भी शानदार प्रदर्शन किया, इनमें से 38 विद्यार्थियों का आईआईटी और 35 विद्यार्थियों का एनआईटी में दाखिला हुआ है. ये केवल अंत नहीं अपितु एक नई मंजिल की ओर बढ़ने की शुरुआत है. इन विद्यार्थियों को केवल 2 साल मन लगाकर मेहनत करनी है. जेईई की परीक्षा में अच्छा परिणाम आने पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ में विशेष कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को सम्मानित किया और घोषणा की कि बुनियाद के 103 की संख्या से बढ़ाकर 128 किया जाएगा."

