HBSE 10th Result 2026: आज दोपहर 1 बजे आएगा हरियाणा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट; ऐसे करें मार्कशीट डाउनलोड
हरियाणा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज दोपहर 1 बजे! चेयरमैन डॉ. पवन कुमार ने की पुष्टि। 2.78 लाख छात्र देख सकेंगे परिणाम और तुरंत डाउनलोड कर सकेंगे अपनी मार्कशीट।
भिवानी : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा वीरवार दोपहर 1 बजे 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी किया जाएगा। इसकी पुष्टि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. पवन कुमार ने की है। उन्होंने कहा कि शिक्षा बोर्ड का पूरा स्टाफ लगा हुआ है। इसलिए वीरवार दोपहर 1 बजे रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा।
शिक्षा बोर्ड द्वारा पहली बार ऐसी व्यवस्था की है कि परीक्षार्थी अपना रिजल्ट देखते हुए उसी समय अपनी मार्कशीट भी ऑनलाइन डाऊनलोड कर सकेंगे। डॉ. पवन कुमार ने बताया कि 12वीं कक्षा रिजल्ट पहले घोषित करने का कारण यही था कि 12 वीं के बाद बच्चों को दूसरे कॉलेज, यूनिवर्सिटी आदि जगह एडमिशन लेकर अपने भविष्य के लिए फैसला करना होता है। इसलिए पहले मंगलवार को ही 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी किया गया है। इस बार 10वीं कक्षा में 2 लाख 78 हजार 334 विद्यार्थी परीक्षा में बैठे थे।

