HPBOSE 10th Result 2026: जल्द जारी होगा हिमाचल बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक
HPBOSE 10th Result 2026: हिमाचल बोर्ड कक्षा 10वीं के परिणाम जल्द hpbose.org पर होंगे जारी। जानें रिजल्ट चेक करने का तरीका और पिछले सालों का पासिंग प्रतिशत।
हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) ने हाल ही में कक्षा 12वीं के परिणाम घोषित किए थे और कक्षा 10वीं के रिजल्ट की बारी है, जिसका इंतजार छात्र बेसब्री से कर रहे हैं. माना जा रहा है कि हिमाचल बोर्ड एसएससी के परिणाम जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जारी किए जा सकते हैं. पिछले साल बोर्ड ने कक्षा 10वीं के परिणाम 15 मई को घोषित किए थे. हालांकि बोर्ड ने इस बार के रिजल्ट की तारीख और समय की अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की है.
कैसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट?
- सबसे पहले हिमाचल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएं.
- फिर होमपेज पर ‘रिजल्ट’ सेक्शन पर क्लिक करें.
- उसके बाद ’10वीं रिजल्ट 2026′ लिंक को ओपन करें.
- अब लॉगिन विंडो में अपना रोल नंबर दर्ज करें.
- उसके बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा.
- आगे की जरूरत के लिए मार्कशीट को डाउनलोड कर लें और उसका प्रिंटआउट भी निकाल लें.
मार्कशीट में गलती हो तो क्या करें?
हिमाचल बोर्ड 10वीं के ऑनलाइन स्कोरकार्ड में विषयवार अंक, कुल अंक, डिवीजन और पासिंग स्थिति शामिल होगी. ऑनलाइन परिणाम घोषित होने के कुछ दिनों बाद छात्रों को उनके स्कूलों से उनकी ओरिजिनल मार्कशीट मिल जाएगी. छात्रों को सलाह दी जाती है कि मार्कशीट डाउनलोड करने के बाद सभी डिटेल्स की सावधानीपूर्वक जांच कर लें और मार्कशीट में किसी भी तरह की गलती होने पर छात्रों को अपने स्कूल के अधिकारियों से संपर्क करना चाहिए.
पिछले सालों का पासिंग प्रतिशत
पिछले पांच सालों में हिमाचल बोर्ड कक्षा 10वीं के परिणामों में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है. साल 2025 में 95,495 रेगुलर छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिनका कुल पासिंग प्रतिशत 79.8 फीसदी रहा था, जबकि साल 2024 में परीक्षा देने वाले 91,130 छात्रों का कुल पासिंग प्रतिशत 74.61 फीसदी रहा था. वहीं, साल 2023 में 89.7 प्रतिशत और 2022 में 87.5 प्रतिशत छात्र पास हुए थे, जबकि साल 2021 में 1,31,902 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनका कुल पासिंग प्रतिशत 99.7 फीसदी रहा था.

