JNU MBA Admission 2026: आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च, ऐसे करें अप्लाई
JNU में MBA सत्र 2026-27 के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी। CAT 2025 स्कोर के आधार पर होगा चयन। 31 मार्च तक jnuee.jnu.ac.in पर करें ऑनलाइन अप्लाई। जानें पूरी प्रक्रिया।
अगर आप जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय यानी जेएनयू (JNU) से एमबीए करना चाहते हैं तो आपके लिए खुशखबरी है. जेएनयू के अटल बिहारी वाजपेयी स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एंड आंत्रेप्रेन्योरशिप में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एमबीए में एडमिशन के लिए इच्छुक छात्रों से आवेदन मांगे गए हैं. जिन्होंने कॉमन एडमिशन टेस्ट यानी कैट (CAT) 2025 में भाग लिया है और निर्धारित पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं, वो जेएनयू की आधिकारिक वेबसाइट jnuee.jnu.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 10 फरवरी को ही शुरू हुई थी और आवेदन करने की आखिरी डेट 31 मार्च निर्धारित है.
आवेदन कैसे करें?
- पर्सनल डिटेल्स के साथ ऑनलाइन आवेदन पत्र भरें.
- फिर योग्यता संबंधी डिटेल्स दर्ज करें.
- उसके बाद फोटो और साइन की स्कैन की गई कॉपियों को JPG फॉर्मेट में अपलोड करें.
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करें.
- नए यूजर्स को आवेदन पत्र भरने से पहले रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी.
पात्रता मानदंड क्या हैं?
- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री या समकक्ष योग्यता.
- इस डिग्री के लिए कक्षा 12 (10+2) के बाद कम से कम तीन साल का एजुकेशन जरूरी है.
न्यूनतम अंक
- सामान्य, ओबीसी (एनसीएल) और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए 50 प्रतिशत
- अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग उम्मीदवार के लिए 45 प्रतिशत
- फाइनल ईयर के छात्र और रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्र भी आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते के एडमिशन के समय वो पात्रता शर्तों को पूरा करते हों.
एडमिशन प्रोसेस क्या है?
- छात्रों को आईआईएम द्वारा आयोजित CAT 2025 परीक्षा में शामिल हुआ होना चाहिए.
- आवेदकों को अपना CAT रजिस्ट्रेशन नंबर और स्कोर बताना होगा.
- ग्रुप डिस्कशन और पर्सनल इंटरव्यू के लिए चयन CAT स्कोर के आधार पर किया जाएगा.
- चयनित छात्रों की संख्या प्रत्येक कैटेगरी में सीटों की संख्या से कम से कम सात गुना होगी.
अंतिम चयन किस आधार पर होगा?
- CAT स्कोर: 70%
- ग्रुप डिस्कशन: 10%
- पर्सनल इंटरव्यू: 20%
- विदेशी नागरिकों के लिए: वैलिड GMAT स्कोर (न्यूनतम 500) और ग्रेजुएशन की डिग्री जरूरी है.
कितनी सीटें और आरक्षण नियम क्या है?
- कुल सीटों की संख्या: 75
- आरक्षण नीति सरकार के मानदंडों के अनुसार लागू की जाएगी.
आवेदन शुल्क कितना है?
- सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी (एनसीएल) उम्मीदवारों के लिए 2,000 रुपये.
- अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 1,000 रुपये
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वो जेएनयू की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध PG और एडीओपी ई-प्रॉस्पेक्टस 2026-27 को ध्यान से पढ़ें और आवेदन पत्र जमा करने से पहले पात्रता मानदंडों की जांच कर लें.

