NEET-UG 2026: OMR गड़बड़ी के दावों पर NTA का बड़ा बयान, जानें अपडेट

NEET-UG 2026 परिणामों में OMR शीट गड़बड़ी के दावों की NTA जांच कर रहा है। फर्जी OMR शीट पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी। पढ़ें पूरी खबर और उम्मीदवारों का रुख।

 
इब्तिशाम नसार NEET शिकायत

NEET-UG 2026 के परिणाम के बाद सोशल मीडिया पर कई छात्र और अभिभावक OMR शीट और स्कोर में कथित गड़बड़ी के दावे कर रहे हैं. इसी बीच राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने स्पष्ट किया है कि वह सभी शिकायतों की बारीकी से जांच कर रही है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे OMR और स्कोर से जुड़े दावों की सत्यता की जांच NTA कर रही है.

केवल वायरल पोस्ट के आधार पर किसी दावे की पुष्टि नहीं की जा सकती. NTA के मुताबिक, जांच के दौरान कई ऐसी OMR शीट सामने आई हैं जो फर्जी या AI की मदद से तैयार की गई प्रतीत होती हैं. एजेंसी ने छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि स्क्रूटनी के लिए केवल मूल (Original) OMR शीट ही जमा करें.

NTA ने क्या कहा?

यहां सभी शिकायतों की गहन जांच की जा रही है. ये स्क्रूटनी के लिए सिर्फ मूल OMR शीट ही स्वीकार की जाएगी. फर्जी या AI से तैयार OMR जमा करने पर शिकायतकर्ता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है. छात्रों और अभिभावकों से भ्रामक दावों और फर्जी दस्तावेजों से बचने की अपील की गई है.

नई शिकायतें सामने आ रही हैं. एजेंसी के बयान के बावजूद, कई उम्मीदवार इस बात को लेकर चिंता जता रहे हैं कि ऑफिशियल पोर्टल पर मौजूद OMR शीट और परीक्षा के दौरान उनके द्वारा मार्क किए गए जवाबों में अंतर है. सबसे बड़ी शिकायतों में से एक उम्मीदवार इब्तिशाम नसार की है, जिन्होंने 17 जुलाई को सोशल मीडिया X पर कई मैसेज पोस्ट किए.

उम्मीदवार का आरोप है कि अपलोड की गई OMR शीट में बबल भरने का पैटर्न वैसा नहीं था जैसा उन्होंने परीक्षा के दौरान भरा था. पोस्ट के अनुसार, 12 सवाल जिन्हें जानबूझकर बिना जवाब के छोड़ दिया गया था, वे अपलोड की गई OMR में हल किए हुए दिखाए गए थे.