NMC Revised MBBS Seat Matrix 2026: नेशनल मेडिकल काउंसिल ने जारी किया नया डेटा, देश में एमबीबीएस की कुल सीटें बढ़कर हुई 1.40 लाख

नेशनल मेडिकल काउंसिल ने एमबीबीएस का संशोधित सीट मैट्रिक्स जारी किया। देश में कुल सीटें 1,40,214 हुईं, 13 नए कॉलेज जुड़े।
 
new medical colleges approval 2026

नेशनल मेडिकल काउंसिल (NMC) ने एकेडमिक सेशन 2026-27 के लिए MBBS का संशोधित सीट मैट्रिक्स जारी कर दिया है. NMC ने इससे पूर्व इस सेशन के लिए पहला MBBS सीट मैट्रिक्स 15 जुलाई को जारी किया था. इसी कड़ी में 1 सितंबर को आधार बना कर 10 सितंबर को इस सेशन के लिए MBBS का संशोधित सीट मैट्रिक्स जारी किया है, जिसके तहत इस सेशन में 13 नए मेडिकल कॉलेजों को संचालन की मान्यता दी गई है. तो वहीं MBBS की 3275 नई सीटें भी एडमिशन के लिए जोड़ी गई हैं.

आइए, जानते हैं कि पहले MBBS की कुल कितनी सीटें थी और अब कितनी सीटें हैं. जानते हैं कि अब देश में कुल कितने मेडिकल कॉलेजों का संचालन की मान्यता मिल गई है. जानेंगे कि MBBS की नई सीटें सरकारी या प्राइवेट मेडिकल कॉलेज में कितनी बढ़ीं हैं.

अब MBBS की 140214 सीटों पर एडमिशन

NMC ने 10 सितंबर को एकेडमिक सेशन 2026ंं-27 के लिए MBBS का संशोधित सीट मैट्रिक्स जारी किया है, जिसके बाद MBBS की कुल 1,40,214 सीटें हो गई हैं. यानी कि मौजूदा समय में MBBS की कुल 1,40,214 सीटों पर एडमिशन दिया जाएगा. NMC की तरफ से 15 जुलाई को जारी सीट मैट्रिक्स में MBBS की कुल 1,36,939 सीटें थीं, इस तरह संशोधित सीट मैट्रिक्स में MBBS की 3275 नई सीटें जोड़ी गई हैं.

प्राइवेट मेडिकल काॅलेजों में बढ़ी अधिक सीटें

NMC संशोधित सीट मैट्रिक्स में MBBS की कुल 3275 सीटें बढ़ाई गई हैं. इसमें अधिक सीटें प्राइवेट मेडिकल कॉलेज में बढ़ी हैं. जुलाई में जारी सीट मैट्रिक्स में प्राइवेट मेडिकल काॅलेजों में MBBS की कुल 73,643 सीटें थी, जो संशोधित सीट मैट्रिकस में76,243 हो गई हैं. इसी तरह सरकारी मेडिकल काॅलेजों में अब MBBS की सीटें 63,971 हो गई हैं, जो जुलाई में जारी सीट मैट्रिक्स में63,296 थीं.

13 नए मेडिकल कॉलेजों को मान्यता

NMC ने अगस्त में 13 नए मेडिकल कॉलेजों का मान्यता दी है, जिसके बाद MBBS की 3275 सीटें बढ़ी हैं. NMC की तरफ से जारी संशोधित सीट मैट्रिक्स के अनुसार देश में अब मेडिकल कॉलेजों की संख्या 836 हो गई है. 15 जुलाई को जारी सीट मैट्रिक्स में मेडिकल कॉलेजों की संख्या 823 थी, इस तरह 13 नए मेडिकल कॉलेजों काे मान्यता दी गई है. NMC ने 9 प्राइवेट और 4 सरकारी मेडिकल कॉलेजों को मान्यता दी है.