RBSE 12th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 31 मार्च को, 10वीं का आज!
राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 31 मार्च को होगा घोषित। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने की पुष्टि। आज दोपहर 1 बजे आएगा 10वीं, 5वीं और 8वीं का परिणाम। यहाँ देखें डायरेक्ट लिंक।
राजस्थान बोर्ड 12वीं के रिजल्ट का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों का इंतजार बस खत्म ही होने वाला है. राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने बीते सोमवार को कहा कि कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम 31 मार्च 2026 को घोषित होने की उम्मीद है. हालांकि उन्होंने रिजल्ट जारी करने के समय के बारे में नहीं बताया. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र उसे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर देख सकते हैं और अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं. राजस्थान में शैक्षणिक वर्ष 2025-2026 की कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से 11 मार्च 2026 तक आयोजित की गईं थीं.
राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट्स
- rajasthan.gov.in
- rajresults.nic.in
- rajeduboard.rajasthan.gov.in
रिजल्ट देखने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स
- सबसे पहले राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajasthan.gov.in पर जाएं.
- फिर होमपेज पर मौजूद कक्षा 12वीं के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
- उसके बाद अपना रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें.
- अब आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
- छात्र अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर लें और उसे सेव करके रख लें.
अंकों से संतुष्ट नहीं तो क्या करें?
राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं होंगे, वो निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन पुनर्मूल्यांकन या री-चेक के लिए आवेदन कर सकते हैं. छात्र ध्यान दें, सिर्फ थ्योरी पेपर्स के ही अंकों की जांच की जाएगी, प्रैक्टिकल या इंटरनल मूल्यांकन के अंकों को चुनौती नहीं दी जा सकती.
अगर पिछले साल की बात करें तो राजस्थान में कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 6 मार्च से 7 अप्रैल तक आयोजित की गईं थीं, जिसमें 8 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे और रिजल्ट की घोषणा मई में शाम 5 बजे हुई थी, लेकिन इस बार कितने बजे रिजल्ट जारी किए जाएंगे, इसके बारे में अभी जानकारी नहीं दी गई है.
10वीं और 5वीं-8वीं के रिजल्ट 24 मार्च को होंगे जारी
शिक्षा मंत्री ने कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की संभावित तिथि की घोषणा करते हुए बताया है कि रिजल्ट 24 मार्च को दोपहर 1 बजे घोषित किया जाएगा. उन्होंने ये भी बताया है कि कक्षा 5वीं और कक्षा 8वीं की बोर्ड परीक्षा के परिणाम भी 24 मार्च को ही घोषित किए जाएंगे.

