Sarkari Naukri 2026: CRPF में 9000+ भर्तियां, नोएडा एयरपोर्ट में भी मौका
सरकारी नौकरी अलर्ट: CRPF में 9000 कांस्टेबल पदों के लिए आवेदन 20 अप्रैल से। नोएडा एयरपोर्ट में 2442 भर्तियां और SSC GD लिखित परीक्षा की तारीखें जारी। पूरी जानकारी यहाँ।
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे कैंडिडेट्स के लिए बड़े अपडेट्स हैं. ऐसे कैंडिडेट्स के लिए नोएडा एयरपोर्ट के साथ ही सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) में नौकरी का मौका है. नोएडा एयरपोर्ट में कई पदों पर नौकरी का मौका है, तो वहीं CRPF में GD कांस्टेबल पदों पर भर्ती है. ये पद महिला और पुरुष कैंडिडेट्स के लिए हैं. वहीं कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने GD भर्ती लिखित परीक्षाओं की तारीख का ऐलान कर दिया है.
आइए, जॉब अलर्ट की इस कड़ी में CRPF कॉन्स्टेबल भर्ती आवेदन प्रकिया, SSC GD Bharti लिखित एग्जाम की तारीख और नोएडा एयरपोर्ट में नौकरी के मौके पर विस्तार से बात करते हैं.
CRPF में 9000 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 20 से करें आवेदन
CRPF में 9000 से ज्यादा कांस्टेबलों की भर्ती होने जारी है. इसके लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया जा चुका है. इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रकिया 20 अप्रैल से शुरू हो रही है. आवेदन करने की अंतिम तारीख 19 मई है. आवेदन ऑनलाइन किया जा सकता है.
नोएडा एयरपोर्ट में नौकरी का मौका
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में नौकरी का मौका है. नोएडा एयरपोर्ट कुल 2442 पदों पर भर्ती करने जा रहा है. इन पदों में ग्राउंड स्टाफ, कार्गो एग्जीक्यूटिव और लोडर शामिल हैं. यह भर्ती खासतौर पर उन युवाओं के लिए फायदेमंद है, जो कम योग्यता के साथ भी अच्छी नौकरी की तलाश कर रहे हैं. इन पदों पर भर्ती के लिए 10वीं और 12वीं पास कैंडिडेट्स आवेदन कर सकते हैं.ग्राउंड स्टाफ और कार्गो एग्जीक्यूटिव को हर महीने 25,000 रुपये से 35,000 रुपये तक सैलरी मिलेगी. जबकि लोडर पद के लिए चयनित उम्मीदवारों को 15,000 रुपये से 25,000 रुपये तक सैलरी दी जाएगी.
SSC GD Bharti लिखित एग्जाम की तारीखें जारी
SSC ने कांस्टेबल (जीडी) भर्ती लिखित परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया है. जिन भी कैंडिडेट्स ने सीएसएसएफ और एसएसएफ, और राइफलमैन (जीडी) असम राइफल्स जीडी भर्ती के लिए आवेदन किया है. वह अब लिखित परीक्षाओं की तैयारी कर सकते हैं. लिखित परीक्षाओं का आयोजन 27 अप्रैल 2026 से मई 2026 के अंत तक देश भर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित किया जाएगा. विशेष ये है कि कुल 4 सप्ताह में लिखित परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा.

