UP DElEd एडमिशन 2026: 15 जून से रजिस्ट्रेशन, जानें पूरी प्रक्रिया
यूपी डीएलएड एडमिशन 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन 15 जून से शुरू। 2.39 लाख सीटों पर होगा दाखिला। पात्रता, महत्वपूर्ण तिथियाँ और आवेदन की प्रक्रिया यहाँ पढ़ें।
उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक खुशखबरी है. यूपी डीएलएड में एडमिशन के लिए फॉर्म निकलने वाले हैं, जिसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 15 जून से शुरू होगी और 8 जुलाई 2026 तक चलेगी, जबकि आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी डेट 9 जुलाई निर्धारित की गई है. इसकी मेरिट लिस्ट 16 जुलाई को जारी की जाएगी, जबकि राज्य के सरकारी और प्राइवेट डीएलएड संस्थानों में मेरिट के आधार पर सीट अलॉटमेंट के लिए पहले चरण की काउंसलिंग 20 जुलाई से 10 अगस्त तक आयोजित होगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुल 2.39 लाख सीटों पर डीएलएड में एडमिशन की प्रक्रिया चलेगी.
अगर यूपी डीएलएड में एडमिशन के लिए पात्रता मानदंडों की बात करें तो कैंडिडेट्स को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ ग्रेजुएशन पास होना चाहिए. हालांकि अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), ओबीसी (OBC) और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए ये अंक 45 प्रतिशत निर्धारित किए गए हैं. वहीं, आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की उम्र कम से कम 18 साल और अधिकतम 35 साल होनी चाहिए.
2025 में खाली रह गईं थीं सीटें
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले साल यानी 2025 में जितनी सीटों पर एडमिशन होना चाहिए था, उसके सिर्फ 40 प्रतिशत सीटों पर ही एडमिशन हो पाया था यानी एक लाख से अधिक सीटें खाली ही रह गईं थीं. अब इस बार भी 2.39 लाख सीटों पर एडमिशन होना है, लेकिन देखना होगा कि कितनी सीटें भर पाती हैं.
कैसे करें यूपी DElEd के लिए आवेदन?
- सबसे पहले यूपी डीएलएड की आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जाएं.
- फिर होमपेज पर ‘यूपी डीएलएड रजिस्ट्रेशन’ पर क्लिक करें.
- उसके बाद सारी डिटेल्स भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें.
- अब लॉगिन करें और बाकी की डिटेल्स भरकर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें.
- फिर अभ्यर्थी निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करें.
- अब आवेदन फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकाल कर उसे सुरक्षित रख लें.
चयन प्रक्रिया क्या है?
कैंडिडेट्स के 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएशन के मार्क्स के आधार पर मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी. उसके बाद उनकी काउंसलिंग होगी और फिर सभी कैंडिडेट्स के डॉक्यूमेंट्स का वैरिफिकेशन किया जाएगा.

